फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rahul Gandhi visit in amritsar bowed head in the golden temple

Rahul Gandhi in Amritsar: राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, रात को रुकेंगे

Mon, 18 Nov 2024 10:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 10:42 PM IST
सार

राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधा पहले स्थानीय मंडा होटल में आएंगे उसके बाद वह देर शाम श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। वहां वह इलाही गुरबाणी का कीर्तन सुनेंगे और सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi visit in amritsar bowed head in the golden temple
अमृतसर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करते नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में 20 नवंबर को चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता राहुल गांधी सोमवार रात को अमृतसर पहुंचे। देर रात उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। माथा टेकने के बाद उन्होंने गुरबाणी कीर्तन सुना और संगत को पानी पिलाने की सेवा निभाई।
विज्ञापन

राहुल एक निजी विमान से झारखंड से सीधा अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार पप्पू, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, पूर्व विधायक सुनील दत्ती और अलग-अलग कांग्रेसी नेता ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राहुल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन

उपचुनाव मतदान से पहले हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए पहुंचे राहुल गांधी ने पंजाब के वोटरों को संदेश दिया कि कांग्रेस पंजाब, पंजाबियों व सिखों के साथ है। कांग्रेस हमेशा ही पंजाब की भलाई व विकास के लिए काम करती रही है। आज भी यह पंजाब और पंजाबियों के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने यह संदेश देने का भी प्रयास किया कि कांग्रेस पार्टी सिखों की दुश्मन पार्टी नहीं है। विरोधी पार्टियां कांग्रेस को सिख विरोधी पार्टी के रूप में प्रचारित करते हैं। राहुल बार-बार श्री हरिमंदिर साहिब आकर यह भी संदेश देने की कोशिश करते है कि गांधी परिवार सिखों के खिलाफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी वर्ष 2023 में दो अक्टूबर को भी श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान राहुल ने तीन दिन हरिमंदिर साहिब में रहते हुए बर्तन साफ करने, जूते साफ करने, लंगर तैयार करने व लंगर बांटने आदि की सेवा निभाई थी। बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला के प्रचार के लिए अमृतसर आए थे। श्री हरिमंदिर साहिब में राहुल ने परिक्रमा करने के बाद अरदास भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed