फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   rade, kapurthala rade, rade with 600 police employee, kapurthala, amritsar

कपूरथला में एसएसपी ने 600 पुलिस कर्मियों के साथ मारा छापा

Sun, 10 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 10 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
rade, kapurthala rade, rade with 600 police employee, kapurthala, amritsar
कपूरथला की माडर्न जेल में छापामारी करते जसवीर सिंह, डीएसपी भुलत्थ रुपिंदर कौर भट्टी व पुलिस कर्मचारी। - फोटो : amarujala
मॉडर्न जेल में रविवार अलसुबहएसएसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। एसएसपी राजिंदर सिंह के नेतृत्व में तीन एसपी, पांच डीएसपी और 10 थाना प्रभारियों के साथ 600 पुलिस कर्मियों के साथ सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस छापामारी में पुलिस के हाथ 11 मोबाइल, सात सिम कार्ड, नशा करने में इस्तेमाल एक सीरिंज, स्मैक पीने में इस्तेमाल होने वाला सिल्वर रैपर लगे। थाना कोतवाली में दो कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गांव भीला स्थित मॉडर्न जेल पहुंचे। एसएसपी राजिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस अंदर दाखिल हुई। पुलिस कर्मियों ने तय योजना के तहत 3800 कैदियों की बैरकों को खंगालना शुरू किया। पूरे अभियान के दौरान जेल के अंदर और बाहर तक पुलिस कर्मियों ने पूरा एरिया सील कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजिंदर सिंह ने बताया कि माडर्न जेल को नशा और अपराध मुक्त बनाने के लिए गुप्त अभियान चलाया गया है। पुलिस को सर्च के दौरान 11 मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, तीन बैटरी चार्जर, एक सीरिंज और एक सिल्वर रैपर बरामद किया है। 

पुलिस ने अलमारी और कैदियों के अटैची-बैग तक खंगाले। कैदी सतनाम सिंह निवासी बाठ कलां थाना समाना जिला पटियाला और राजन कुमार निवासी आबादपुरा जालंधर के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ कैदियों से पूछताछ की जा रही है। 

सुबह चार बजे उठकर पुलिस को किया ब्रीफ
एसएसपी ने अभियान को इतना सीक्रेट रखा कि इतनी बड़ी पुलिस फोर्स को उन्होंने सुबह चार बजे एकत्रित कर दिया और पूरे अभियान के बारे में बस ब्रीफ किया। उन्हें यह नहीं बताया कि छापा कहां मारना है। 


मैं सुबह सैर कर रहा था कि अचानक जिला पुलिस प्रमुख राजिंदर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल माडर्न जेल पहुंचा। सर्च अभियान के बारे में भी मुझे एसएसपी के पहुंचने पर ही पता लगा। मैंने तत्काल डीएसपी जेल ललित कोहली के साथ जेल प्रशासन को सर्च ड्राइव में सहयोग दिया।
परमजीत सिंह संधू, एसपी जेल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed