फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News: Navjot Singh Sidhu said, Farmers need MSP

किसान आंदोलन : नवजोत सिद्धू ने केंद्र को घेरा, बोले- किसानों को पैसा नहीं एमएसपी चाहिए

Fri, 08 Jan 2021 05:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Punjab News: Navjot Singh Sidhu said, Farmers need MSP
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों के समर्थन में एक बार फिर पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरा है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि किसानों को अपनी फसलों पर मात्र अपने अधिकार का न्यूनतम समर्थन मूल्य चाहिए। किसानों को किसी कर्जमाफी की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


किसान कर्ज में हैं क्योंकि फसल की लागत, फसल की कीमत से अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना सिद्धू ने एक बार फिर उन पर तंज कसते हुए कहा कि आपके पूंजीपति दोस्तों के विपरीत किसानों को लोगों का पैसा नहीं चाहिए। किसानों को अपनी सही आमदनी चाहिए। 
विज्ञापन


किसानों और केंद्र सरकार के बीच बीते सप्ताह हुई 7वें चरण की बैठक के पहले भी सिद्धू ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार को किसानों की मांगें मानने की नसीहत दी थी। इसी तरह 8वें चरण की बैठक से पहले भी ट्वीट कर सिद्धू ने किसानों का समर्थन किया है। किसान आंदोलन से पहले नवजोत सिंह दो वर्ष तक अपने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के संपर्क में नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन से मिले राजनीतिक अवसर को सिद्धू भुनाने में जुटे हैं। वह टि्वटर पर बेहद सक्रिय हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ की अगुवाई में पार्टी के विधायकों व मंत्रियों ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन किया था लेकिन सिद्धू इसमें शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed