{"_id":"5708df064f1c1ba810c810d1","slug":"protest-teacher-protest-protest-on-mla-house-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में शिक्षा प्रोवाइडरों ने विधायक का निवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में शिक्षा प्रोवाइडरों ने विधायक का निवास घेरा
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 09 Apr 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में विधायक के निवास स्थान का घेराव कर बैठे शिक्षा प्रोवाइडर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक फ्रंट यूनियन पंजाब की पठानकोट इकाई ने रेगुलर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को हलका पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा के निवास स्थान का घेराव किया। इसके बाद विधायक अश्विनी शर्मा ने शिक्षा प्रोवाइडरों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगें पंजाब सरकार तक पहुंचाएंगे।
इससे पहले शिक्षा प्रोवाइडरों ने प्रदेश प्रधान परमवीर सिंह के नेतृत्व में शिमला पहाड़ी पार्क से शहर के विभिन्न चौकों से होते हुए विधायक के निवास स्थान तक रोष मार्च निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया। रोष मार्च में शिक्षा प्रोवाइडरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान यूनियन के जिलाप्रधान तिरलोक सिंह, मुनीष, श्याम लाल, उज्ज्वल महाजन, दीप्ति, मोनिका, संजीव व अन्य मौजूद थे।
शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक फ्रंट यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान परमवीर सिंह ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से शिक्षा प्रोवाइडर पंजाब सरकार से रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में राज्य भर में लगभग 7000 शिक्षा प्रोवाइडरों को नौकरी दी गई थी, जिनमें से जिला पठानकोट में 250 शिक्षा प्रोवाइडर हैं। पंजाब सरकार ने अब तक शिक्षा प्रोवाइडरों को रेगुलर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विधायक अश्वनी शर्मा की ओर से यूनियन की बैठक डिप्टी सीएम या शिक्षा मंत्री से करवाने का आश्वासन किया गया है और यदि फिर भी सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेंगे।
अपने निवास स्थान पर पहुंचे विधायक अश्विनी शर्मा ने शिक्ष प्रोवाइडरों की समस्याएं सुनीं और कहा कि शिक्षा प्रोवाइडरों की स्थायी नौकरी की मांग बेहद महत्वपूर्ण मांग है। वह दस दिन में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल या शिक्षा मंत्री डॉ दलजीत सिंह चीमा से इस संबंधी बात करके यूनियन की उनके साथ टेबल टॉक करवाएंगे।