फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, teacher protest, gurdaspur teacher protest, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में बेरोजगार ईटीटी टीचरों का प्रदर्शन

Sun, 19 Jun 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 19 Jun 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
protest, teacher protest, gurdaspur teacher protest, gurdaspur, amritsar
गुरदासपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते बेरोजगार अध्यापक। - फोटो : amarujala
बठिंडा के जय सिंह वाला गांव में 23 मई से प्रदर्शन कर रहें बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों पर शनिवार को किए गए लाठीचार्ज के विरोध में गुरदासपुर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को तत्काल मुअत्तल करने की मांग उठाई गई। 
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिला प्रधान विक्रमदीप सिंह जंजुआ, प्रदेश कमेटी सदस्य रमन कुमार, रकेश कुमार, मनदीप बटाला, गुरलाल बटाला ने कहा लोक नहीं सेवा का नारा देने वाली सरकार उनकी मांगों को मानने की बजाए लाठियों से उनकी सेवा कर रहीं है।
विज्ञापन


बठिंडा में बेरोजगार अध्यापकों को पुलिस ने पशुओं की तरह पीटा। यहां तक की लड़कियों को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस लाठीचार्ज में  16 अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो अध्यापकों ने अपने आप को आत्मदाह करने की कोशिश में आग लगा ली, जिसमें वह मामूली रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर नेताओं ने कहा कि एक तरफ कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल नन्ही छांव का नारा देती है और दूसरी तरफ उनके ही क्षेत्र में सड़कों पर लड़कियों को पुरुष कर्मचारियों की ओर से लाठियों से पीटा जाता है। यूनियन नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी की सरकार ने उनकी मांगों को जल्द न माना तो संघर्ष को तेज करते हुए मुख्यमंत्री बादल की कोठी के आगे आत्मदाह करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed