फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, senitation worker protest, protest with garbage vehicle, pathankot, amritsar

पठानकोट में कूड़े से लदे वाहनों के साथ सफाई कर्मियों प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 04 Apr 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
protest, senitation worker protest, protest with garbage vehicle, pathankot, amritsar
पठानकोट में प्रदर्शन के दौरान मौजूद नगर निगम के सफाई कर्मचारी। - फोटो : amarujala
नगर निगम पठानकोट में तैनात ठेके पर भर्ती सफाई कर्मचारी तीन महीने से वेतन मिलने पर भड़क उठे। नाराज सफाई कर्मियों ने  अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन के बैनर में नगर निगम के समक्ष कूड़े के ढेर से लदी ट्रालियां और आटो लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी करने के नगर निगम प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। 
विज्ञापन


यूनियन के चेयरमैन नरेंद्र नंदी व महासचिव रमेश दरोगा ने प्रदर्शन की अगुवाई की। प्रदर्शन के चलते रोड पर जाम लग गया। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहने के कारण शहर वासियों को वहां से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वेतन के साथ ही रिटायर कर्मियों को उनका बकाया दिया जाए, कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। साथ ही नगर निगम कमिश्नर को 72 घंटे का अलटीमेट देते हुए कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया संघर्ष तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मौके पर स्वर्ण, यूनिस मलिक, राजेंद्र जिंदू, सुदेश, रोशन मल्होत्रा, नरेश, रमेश पप्पू, राजेश चांदी, दीपक भट्टी, विलियम, सुनील, प्रदीप, विनोद, त्रिलोक, राजेश, राजकुमार, दर्शन, सोम राज, रविंद्र भट्टू मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed