फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, phagwara protest, flag march in phagwara, congress march in phagwara, amritsar

कांग्रेसियों ने फगवाड़ा में निकाला रोष मार्च 

Sat, 04 Jun 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 04 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
protest, phagwara protest, flag march in phagwara, congress march in phagwara, amritsar
सॉलिड पुल के खिलाफ जरनैल नंगल की अगुवाई में रोष प्रदर्शन करते कांग्रेसी व शहरी - फोटो : amarujala
पीपीसीसी सदस्य जरनैल नंगल ने अपने साथियों के साथ शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे पुल को एलिवेटिड बनाने की शहरवासियों की मांग को दरकिनार कर सॉलिड पुल बनाने के काम का विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान विधायक सोम प्रकाश पर एलिवेटिड पुल के काम में अड़चन खड़ी करने का आरोप लगाते हुए रेस्ट हाउस चौक में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर को किसी भी कीमत पर सॉलिड पुल बनाकर दो हिस्सों में विभाजित नहीं होने दिया जाएगा। लोगों की मांग है कि एलिवेटिड पुल ही बने। इसके लिए जितना भी संघर्ष करना पड़ा, कांग्रेस तैयार है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने एलिवेटिड पुल के समर्थन में सांसद विजय सांपला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डीसी कपूरथला के नाम एक ज्ञापन भी एसडीएम फगवाड़ा बलवीर राज सिंह को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सिनेमा रोड, गोशाला बाजार, बंगा रोड पर रोष मार्च निकाला और रेस्ट हाउस चौक, जहां पुल बनाने का काम चल रहा है, में विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जरनैल नंगल ने कहा कि विधायक सोमप्रकाश ने कहा था कि जीटी रोड पर बनने वाला फ्लाईओवर लोगों की इच्छा अनुसार ही बनेगा।

अब वे जानबूझ कर मिट्टी का पुल बनवाकर फगवाड़ा की खूबसूरती को दागदार करना चाहते हैं बल्कि पुल के जरिये शहर को दो भागों में बांटकर लोगों का कारोबार भी चौपट करना चाहते हैं। कांग्रेस ऐसा नहीं  होने देगी।

उन्होंने बताया कि एलिवेटिड पुल की मांग के समर्थन में शहर के विभिन्न दुकानदारों के करीब 1500 हस्ताक्षर भी संबंधित मंत्रालय को भेजे गए हैं। इस अवसर पर सुखविंदर बिल्लू, पप्पी शर्मा, पार्षद रामपाल उप्पल, दर्शन लाल धर्मसोत, जीतेन्द्र वरमानी, दलजीत चाना के अलावा राजन शर्मा उपस्थित थे। 


कांग्रेस में गुटबाजी 
फगवाड़ा कांग्रेस में गुटबाजी थमती नजर नहीं आ रही। पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिदंर सिंह मान अब जिला अध्यक्ष बन गए हैं, लेकिन शनिवार को दिए धरने में नंगल ने मान को बुलाना जरूरी नहीं समझा। प्रदर्शन के दौरान लगाए फ्लेक्स में भी जिला अध्यक्ष मान के अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो भी नदारद थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed