{"_id":"57541e2d4f1c1b903c10943a","slug":"protest-pathankot-protest-protest-for-water-protest-to-close-tubewell-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में ट्यूबवेल बंद करने पर भड़के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में ट्यूबवेल बंद करने पर भड़के लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 05 Jun 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नं 20 में पार्षद की ओर से लगवाए गए ट्यूबवेल को पब्लिक हेल्थ विभाग ने बंद कर दिया। इससे नाराज वार्ड के नागरिकों ने रोष प्रदर्शन किया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शिकायत पर ट्यूबवेल बंद कराने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पार्षद योगेश ठाकुर ने बताया ट्यूबवेल बंद करवाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल विज ने एसडीएम पठानकोट से शिकायत की थी। इसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। प्रदर्शन कर रही वार्ड की कुंती देवी, करुणा, रेखा, रानी, रजनी, कृष्णा, पूजा, सुनीता, अजय, कुलदीप, सोनू, राजीव, राम, मक्खन, बल्लू ने बताया कि पार्षद योगेश ठाकुर ने अपने खर्च पर ट्यूबवेल लगाकर वहां से लोगों सप्लाई लोगों को देनी शुरू की थी।
इन लोगों ने आरोप लगाया उस ट्यूबवेल को जिला प्रशासन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल विज के कहने में आकर बंद करवा दिया है। पार्षद योगेश ठाकुर ने बताया कि यह ट्यूबवेल उन्होंने अपने वार्ड के लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए लगवाया था।
विज्ञापन
पिछले दस माह से यह ट्यूबवेल करीब 350 घरों को पानी मुहैया करा रहा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल विज ने लोगों के हित के बारे में न सोचते हुए राजनीतिक फायदे के लिए यह शिकायत प्रशासन को दी है।
अब आलम यह है कि ट्यूबवेल बंद होने से दो दिनों से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध वह एसडीएम पठानकोट अमित महाजन से मुलाकात कर समस्या का निपटारा कराने की मांग करेंगे।
मामले पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई दिनेश ने बताया एसडीएम के आदेश पर पार्षद का ट्यूबवेल बंद किया गया। वार्ड में पानी की आपूर्ति ममून वाले ट्यूबवेल से की जा रही है। इस संबंध जब में जब अनिल विज से बात की गई तो उन्होंने प्रकरण में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर लिया।