{"_id":"573de7024f1c1b0858ac72f9","slug":"protest-gurdaspur-protest-labour-rally-in-gurdaspur-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में भट्ठा मजदूर यूनियन ने हड़ताल के बाद की रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर में भट्ठा मजदूर यूनियन ने हड़ताल के बाद की रैली
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 19 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : dummy picture
गुरु नानक पार्क में भट्ठा मजदूर यूनियन (एक्टू) की अध्यक्षता में जिले के भट्ठों पर मजदूरी करने वालों ने हड़ताल के बाद रैली करके बाजारों में प्रदर्शन किया और डीसी कार्यालय के समक्ष धरना लगाया।
एक्टू के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार, बसीर गिल, जोगिंदरपाल और उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि जिले के भट्ठा मालिकों की एसोसिएशन मार्च में जारी हुई मजदूरों की कम से कम दिहाड़ी में हुई बढ़ोतरी को लागू करने से टालमटोल कर रही है। इससे भट्ठा मजदूरों में रोष है।
नेताओं ने कहा कि भट्ठा मालिक मजदूरों के साथ गैर मानवीय व्यवहार करते आ रहे है। किसी भी भट्ठे पर साफ पानी, शौचालय, बिजली और रहन-सहन का कोई प्रबंध नही है। कानून के मुताबिक मजदूरों को काम करने वाले औजार मालिकों की ओर से देने चाहिए लेकिन भट्ठा मजदूरों को औजार खुद खरीदने पड़ते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार भट्ठों पर कीरत कानूनों को सख्ती से लागू करवाए, मजदूरों के रहन-सहन के हालातों में सुधार किया जाए और मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए। मौके पर अश्वनी कुमार हैप्पी, मंगा, सरबजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, कुलदीप राजू, दलबीर, दर्शन उपस्थित थे। धरने के बाद डीसी को मांगपत्र भी सौंपा गया।