{"_id":"574c65574f1c1bf551108dee","slug":"protest-gurdaspur-protest-farmer-protest-protest-on-dc-office-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में किसानों ने डीसी ऑफिस पर दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर में किसानों ने डीसी ऑफिस पर दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 30 May 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष धरना देते किसान।
- फोटो : amarujala
किरती किसान यूनियन ने गुरु नानक पार्क गुरदासपुर में एकत्रित होने के बाद प्रदर्शन करते हुए डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के समक्ष धरना दिया। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्ज माफ करने समेत कई मांगे उठाईं।
धरने की अध्यक्षता हरभजन सिंह, उत्तम चंद तथा दियोल सिंह सोहल ने संयुक्त तौर पर की। धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष तरलोक सिंह, उपाध्यक्ष चन्नण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह सुल्तानी ने केंद्र और पंजाब सरकार पर दोष लगाया कि वह किसानों को अनदेखा करके पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के हितों की नीतियां लागू कर रही हैं।
किसान कर्जदार होकर खुदकुशी कर रहे हैं। देश के अन्नदाता किसान का कर्जा माफ नहीं किया जा रहा। वक्ताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कि 10 एकड़ तक जमीन के मालिक किसानों का कर्जा माफ किया जाए, गन्ने और गेहूं की बकाया राशि तुरंत अदा की जाए।
विज्ञापन
जिला संगरुर के भवानी गढ़ ब्लाक के गांव बलद कलां के दलित मजदूरों पर लाठीचार्ज करने और गोलियां चलाने वाले दोषी पुलिस अफसरों पर मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। जेलो में बंद उनके साथियों को तुरंत रिहा किया जाये। इस मौके पर दलबीर सिंह, अमरीक सिंह, सरुप सिंह, सागर सिंह, राज कुमार, विजय कुमार आदि नेता उपस्थित थे।