फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, congress protest, protest for youth ignorence, pathankot, amritsar

पठानकोट में युवाओं की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 03 Apr 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 03 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
protest, congress protest, protest for youth ignorence, pathankot, amritsar
पठानकोट में रोष व्यक्त करते कांग्रेस से जिला सीनियर उपप्रधान साहिब सिंह साबा व अन्य। - फोटो : amarujala
युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांव दुनेरा में युवाओं की अनदेखी के विरोध में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। 
विज्ञापन


जिला कांग्रेस सीनियर उपप्रधान साहिब सिंह साबा ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने अपने नौ वर्षो के कार्यकाल के दौरान युवाओं की पूरी तरह से अनदेखी की है। इससे प्रदेश का अधिकतर युवा बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार देने व एक हजार रुपये बेरोजगारी भता देने का वायदा युवाओं से किया था।
विज्ञापन


से सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र में रोजगार के साधनों को पूरा अभाव है । यहां पर इस पैदा करने के कोई प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा पंजाब को अगर मिला है तो वह है नशा। नशे ने युवाओं के अच्छे भविष्य के सपनों को बिखेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनते ही नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर बेरोजगारों के लिए रोजगार के साधन पैदा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद प्रताप सिह बाजवा चार अप्रैल को उत्सव रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब सरकार की लोकविरोधी नीतियों की पोल खोलेंगे। इस मौके पर संजीव कुमार, रवि कुमार, परषोतम सिंह, अभिषेक ठाकुर, सुरिन्द्र सिंह, सोनू अंदोत्रा, रिंपी ठाकुर, किशोर कुमार, राजीव सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed