फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   President presents Shaurya Chakra to Gurpreet Kaur, wife of martyr Lance Naik Sandeep Singh

बटाला : राष्ट्रपति ने शहीद लांस नायक संदीप सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर को शौर्य चक्र भेंट किया

Wed, 24 Nov 2021 02:39 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
President presents Shaurya Chakra to Gurpreet Kaur, wife of martyr Lance Naik Sandeep Singh
शहीद लांस नायक संदीप सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर को शौर्य चक्र भेंट करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविं? - फोटो : GURDASPUR
बटाला। तीन साल पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले तंगधार सेक्टर में तीन आतंकियों को मारकर शहीद हुए गांव कोटला खुर्द के सेना की 4 पैरा स्पेशल फोर्स के शहीद लांस नायक संदीप सिंह को भारत सरकार की तरफ से उनके मरणोपरांत शौर्य च्रक भेंट किया गया। गत दिवस राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित सैन्य अलंकृत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद लांस नायक संदीप सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर को शौर्य चक्र भेंट कर शहीद को नमन किया। संदीप सिंह जून 2012 को 4 पैरा स्पेशल फोर्स यूनिट में शामिल होकर देश सेवा में जुट गए थे।
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक में संदीप ने दिखाये थे वीरता के जौहर : कुंवर रविंदर विक्की
शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने बताया कि संदीप सिंह ने वर्ष 2016 को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का हिस्सा बन एक हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाकर अपनी वीरता के जौहर दिखाए। 22 सितंबर 2018 को जब इनकी यूनिट को जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना मिली तो लांसनायक संदीप सिंह अपने सैन्य दल के साथ एलओसी पर जा डटा। घुसपैठ कर रहे आतंकियों की नजर जब इन पर पड़ी तो उन्होंने इनकी सैन्य टुकड़ी पर गोलाबारी शुरु कर दी। लांसनायक संदीप सिंह ने आतंकियों की गोलाबारी का मुंह तोड़ जवाब देते हुए तीन खुंखार आतंकियों को मार गिराया। चौथे आतंकी द्वारा दागी गोली संदीप सीने को भेदते हुए निकल गई, जिससे इस रणबांकुरे ने अपने साथी सैनिकों को बचाते हुए शहादत का जाम पी गया।
विज्ञापन

पिता बोले- शहादत पर गर्व, राष्ट्रपति भवन तक पहुंचाया गांव का नाम
शहीद लांस नायक संदीप सिंह को शौर्य चक्र मिलने पर गांव कोटला खुर्द के निवासी खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। शहीद के पिता जगदेव सिंह ने नम आंखों से बताया कि उन्हें बेटे को खोने का दुख तो बहुत है पर उसकी शहादत पर गर्व भी है जिसने अपनी कुर्बानी देकर अपने गांव का नाम राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा दिया। इसी तरह गांव के सरपंच अवतार सिंह, पूर्व सरपंच निशान सिंह, पंच हंसा सिंह, शहीद लांसनायक संदीप सिंह यूथ क्लब के प्रधान मनदीप सिंह, उप प्रधान लवप्रीत सिंह व हीरा सिंह ने भी कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि संदीप ने अपना बलिदान देकर उनके गांव का नाम देशभर में रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed