फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Prakash Parv of third Guru Shri Guru Amardas Ji celebrated with reverence

Amritsar News: तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया

Thu, 04 May 2023 11:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 04 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv of third Guru Shri Guru Amardas Ji celebrated with reverence
-हरिमंदिर साहिब व खालसा कालेज में भी आयोजित किया गया गुरमति कार्यक्रम
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। तीसरे गुरु श्री गुरु राम दास जी का प्रकाश पर्व वीरवार को पूर्ण धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। हरिमंदिर साहिब में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक दीवान सजाए गए। वहीं गुरमति कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। बढ़ी संख्या में श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में प्रकाश पर्व पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और इलाही गुरबाणी को श्रवण किया। रात्रि को परिसर में दीपमाला भी की गई। अलग अलग रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन किया। इसी तरह खालसा कालेज गवर्निंग काउंसिल की ओर से तीसरी पातशाही श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व कालेज परिसर में स्थित गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। इस पवित्र दिवस पर खालसा कालेज सीसे स्कूल के विद्यार्थियों ने शबद कीर्तन द्वारा हाजिर संगत को निहाल किया।

इस दौरान काउंसिल के संयुक्त सचिव परमजीत सिंह बल्ल ने समूह संगत व देश विदेश में बसते लोगों को पवित्र दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि गुरु जी ने हमें शांति व सेवा का संदेश दिया, जिसको धारण करके हम अपने जीवन को सही ढंग से व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान को गुरु महाराज की ओर से दिखाए मार्ग पर चलते हुए सरबत के भले के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर बल्ल ने शबद गायन करने वाले विद्यार्थियों को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed