फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police encounter in Amritsar One criminal of terrorist Lakhveer Landa gang killed

अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर: आतंकी लखवीर लांडा गैंग का बदमाश ढेर, दूसरा फरार, सरपंच की हत्या में शामिल थे दोनों

Wed, 30 Oct 2024 03:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

अमृतसर के ब्यास के गांव सथियाला के सरपंच गुरदेव सिंह उर्फ गोखा की 23 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था। बुधवार को पुलिस दो आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची थी तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस फायरिंग में एक की मौत हो गई दूसरा फरार हो गया है।

विज्ञापन
Police encounter in Amritsar One criminal of terrorist Lakhveer Landa gang killed
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश मार गिराया है। वहीं एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। मारा गया बदमाश आतंकी लखवीर लांडा गिरोह का सदस्य था। गैंगस्टरों और पुलिस के बीच यह एनकाउंटर बुधवार को अमृतसर में ब्यास के गांव भिंडर में हुआ है। मारे गए आरोपी की पहचान गुरशरण सिंह निवासी गांव हरीके के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक ग्लॉक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन


गैंग के प्रमुख सदस्य लाखवीर सिंह उर्फ लांडा हरीके, सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा और गुरदेव जैसल ने एक सप्ताह पहले 23 अक्तूबर को गांव सथियाला के सरपंच गुरदेव सिंह उर्फ गोखा की हत्या करवाई थी। सरपंच की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों को हिमाचल प्रदेश के मनाली से पकड़ा था। इनमें मारा गया बदमाश गुरशरण सिंह, परवीन सिंह गांव हरीके और पारस गांव नूर्डी शामिल थे। पुलिस ने मामले में गुरशरण सिंह और पारस को लेकर बुधवार को मौके पर हथियार की बरामदगी के लिए पहुंची थी, तभी बदमाशों ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। 
विज्ञापन




आरोपियों ने झाड़ियों में रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों पर फायरिंग की। फायरिंग में गुरशरण सिंह को गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी पारस गोलीबारी करते हुए मंड क्षेत्र में नदी में कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरशरण और पारस को उनके बयान के आधार पर हथियार बरामद करने के लिए ले जाया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने अचानक पुलिस अधिकारियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की और झाड़ियों के पीछे छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर गोलीबारी कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गैंगस्टर गुरशरण मारा गया। 


लांडा हरीके को कई आतंकी गतिविधियों, हत्या और रंगदारी मामलों में शामिल है और उसे आतंकवादी घोषित किया गया है। सत्ता नौशेरा भी लांडा के साथ कई हत्या और रंगदारी के मामलों में जुड़ा हुआ है। गुरदेव जैसल सरहाली पुलिस स्टेशन ग्रेनेड हमले में भी मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed