{"_id":"0e4e78e68157f1e100f37268666a4507","slug":"pathankot-accident-grandfather-grandson-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने दादा-पोते को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने दादा-पोते को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 17 May 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोपुर रोड पर चौक वाला खुह के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दादा-पोते को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
शाहपुरकंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान माधोपुर कैंट निवासी सुरिंद्र कुमार (65) और शनम (16) के रूप में हुई है। शनम दसवीं कक्षा की परीक्षा देकर रिजल्ट का इंतजार कर रहा था। सुरिंद्र कुमार रणजीत सागर बांध परियोजना से सेवामुक्त थे।
रविवार सुबह 11 बजे सुरिंद्र कुमार और उनका पोता शनम बाइक से पठानकोट से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में चौक वाला खुह के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दोनों कैंटर के नीचे आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कैंटर का ड्राइवर कैंटर को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
शाहपुरकंडी पुलिस के एएसआई सोमराज ने पुलिस मुलाजिमों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एएसआई सोमराज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। कैंटर चालक को जल्द काबू कर लिया जाएगा। मृतक शनम के पिता अजय कुमार ने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी। शनम सबसे छोटा है।