फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Passenger arrested with 12 cartridges at Amritsar airport

अमृतसर एयरपोर्ट पर हथियार सहित पहुंचा यात्री: कुआलालंपुर की फ्लाइट पर होना था सवार, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

Thu, 05 Dec 2024 08:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Dec 2024 08:56 PM IST
सार

अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री हथियार सहित पहुंचा गया। यात्री की कुआलालंपुर की फ्लाइट थी। सीआईएसएफ के जवानों ने उसकी तलाशी ली तो वे भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Passenger arrested with 12 cartridges at Amritsar airport
amritsar airport - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर एक यात्री हथियार के साथ पकड़ा गया है। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार को पहुंचे एक यात्री से चेकिंग के दौरान 12 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके बाद तुरंत सीआईएसएफ ने यात्री को पकड़ लिया और उसे थाना एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी का नाम जगतार सिंह ढिल्लों है और वह कुआलालंपुर जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी ने फ्लाइट संख्या एके-493 से अमृतसर से कुआलालंपुर जाना था। इसी के तहत वह वीरवार दोपहर को एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट पहुंचने पर सीआईएसएफ की ओर से उसकी तलाशी ली गई और साथ ही सामान को चेक किया। सामान में कुछ संदिग्ध होने की आशंका हुई। इसके तुरंत बाद पूरे सामान को खोलकर चेक किया गया तो 12 गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


सीआईएसएफ की टीम ने उसे हिरासत में लेकर थाना एयरपोर्ट की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार यह गोलियां आरोपी यात्री की ओर से कहां से और कैसे लाई गई हैं। यह भी जांच की जा रही है कि से गोलियां लाइसेंसी पिस्तौल की हैं या फिर किसी अन्य कारण से वह अपने साथ लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्टल, मैगजीन व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
इधर, जिला देहाती पुलिस ने दो आरोपयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किए है। आरोपियों के नाम गुरतेज सिंह निवासी गांव गग्गडमल और सुरजीत सिंह निवासी झंडेर है। इन आरोपियों से पुलिस ने 30 बोर के पिस्टल दो पिस्टल, पांच मैग्जीन और 20 कारतूस बरामद किए है। इसके अलावा आरोपी जिस बाइक पर सवार थे। उसे भी कब्जे में ले लिया है। दोनों के खिलाफ थाना कंबो में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed