फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Panchayat elections on 15th: Teachers protested against being put on duty

पंचायत चुनाव 15 को : अध्यापकों ने ड्यूटी लगने पर जताया विरोध

Mon, 30 Sep 2024 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 30 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections on 15th: Teachers protested against being put on duty
बोले - चुनावी ड्यूटी से प्रभावित होगी बच्चों की पढ़ाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। 15 अक्तूबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने जहां तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं वहीं, चुनाव में अध्यापकों की लगी ड्यूटी को लेकर यूनियनों ने अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि जिले के 858 ग्राम पंचायतों में 5627 सीटों पर 9 लाख के करीब वोटर अपने सरपंच चुने गए। इसके लिए प्रशासन ने 1266 पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव संपन्न करवाने के लिए 84 रिटर्निंग अफसर लगाए हैं। वहीं, अब अध्यापकों की इसमें ड्यूटी लगाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इसलिए गवर्नमेंट टीचर यूनियन ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि अध्यापकों को इस चुनाव ड्यूटी से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूलों की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। चुनाव में सीनियर सेकेंडरी और प्राइमरी के टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने से स्कूलों में पढ़ाई ठप होकर रह जाएगी।
विज्ञापन

एलिमेंट्री टीचर यूनियन ने शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी का विरोध करते हुए कहा कि राइट टू एजुकेशन के तहत अध्यापकों से शिक्षा के अलावा गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि चुनाव में अन्य विभागों से मुलाजिम लगाए जाने चाहिए, ताकि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed