फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Opposition to include Langah in cult before Singh Sahiban meeting

सुच्चा सिंह लंगाह को पंथ में शामिल करने का विरोध शुरू

Fri, 18 Oct 2019 10:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Opposition to include Langah in cult before Singh Sahiban meeting
21 अक्टूबर को पांच सिंह साहिब की होने वाली बैठक में पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह को संभावित माफी दिए का विरोध शुरू हो गया है। अलग-अलग सिख संगठनों के कई सदस्यों ने काले कपड़े पहन व हाथों में लंगाह को संभावित माफी दिए जाने के विरोध में बैनर उठा रखे थे। जिसमें लिखा था, सिंह साहिब लंगाह जैसे गुंडों से महिलाओं की इज्जत बचाओ। बता दें कि 2017 में गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान लंगाह की एक अश्लील वीडियो जारी होने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने उन्हें सिख पंथ से निष्काषित कर दिया था।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा सुच्चा सिंह को माफी देना पंथक परंपराओं की अवमानना है। लंगाह को माफी देने की कोई जरूरत नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो यह अकाल तख्त साहिब की मर्यादाओं के विरुद्ध फैसला होगा। सुच्चा सिंह को अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से निकाला हुआ है। इसलिए पांच सिंह साहिब की बैठक में लंगाह की पुन: पंथक वापसी पर विचार नहीं किया जाना चाहिए। जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर उन सभी सिखों को पंथ में शामिल किया जाएगा जो अपने गुनाह की माफी मांग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed