{"_id":"618bd6b67d4d4a692c493b1c","slug":"one-caught-cheating-the-government-by-cutting-the-receipt-of-dope-test-amritsar-news-pkl432549178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप टेस्ट की रसीद काट सरकार को चूना लगाने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोप टेस्ट की रसीद काट सरकार को चूना लगाने वाला काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अमृतसर के सिविल अस्पताल में होने वाले डोप टेस्ट की पर्ची काटकर पैसे अपनी पाकेट में डालने वाले कर्मचारी को पकड़ लिया गया। एसएमओ राजू चौहान ने आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के तहत अस्पताल में काम करने वाले इस कर्मी को निलंबित करके उसका कंप्यूटर कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही अस्पताल के एसएमओ ने कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई किए जाने संबंधी रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेज दी है।
जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाने के लिए दो काउंटर बनाकर दो कंप्यूटरों पर दो कर्मी तैनात किए थे। बाद में एक काउंटर को बंद कर दिया गया। इसके बाद सन्नी नामक कर्मचारी डोप टेस्ट की पर्चियां काटता है और उसके आधार पर अस्पताल में टेस्ट किए जाते हैं। इसके लिए सरकार ने 1500 रुपए फीस तय कर रखी है।
मंगलवार को भी एक व्यक्ति अपना डोप टेस्ट करवाने सिविल अस्पताल आया। सन्नी ने उसकी 1500 रुपये की पर्ची काट दी और उस पर्ची पर एसएमओ से मार्क करवाने के बाद व्यक्ति को टेस्ट के लिए भेज दिया। दोपहर बाद जब एसएमओ ने रिकार्ड चेक किया तो उक्त पर्ची का रिकार्ड ही कंप्यूटर में मौजूद नहीं था। संदेह होने पर जब जांच की गई तो खुलासा हुआ कि जो कंप्यूटर बंद है, कर्मी ने उससे पर्ची काटने के कुछ देर बाद ही उसे डिलीट कर दिया। एसएमओ राजू चौहानने इसकी जानकारी मिलते ही सन्नी को निलंबित कर दिया और उसका कंप्यूटर कब्जे में ले लिया। एसएमओ चौहान ने बताया कि आईटी इंजीनियर की मदद से कंप्यूटर के डाटा को निकाला जाएगा, जिससे पता लगाया जा सके कि कर्मचारी कब से यह काम कर रहा था। इस बारे में उन्होंने सन्नी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बारे में सिविल सर्जन को सिफारिश कर दी है।
विज्ञापन
सीनियर लैब अटेंडेंट ने की थी शिकायत
सिविल अस्पताल में तैनात सीनियर लैब अटेंडेंट राजेश शर्मा ने इससे पहले ही कई बार एसएमओ को डोप टेस्ट में घपले की बात कही थी। जिसमें शर्मा ने कहा कि अस्पताल के ही कुछ कर्मचारी डोप टेस्ट में मिलिभगत कर रहे हैं। इसका एक उदाहरण भी उन्होंने एसएमओ को दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि डीटीओ दफ्तर से एक कर्मचारी टेस्ट करवाने आया। रिपोर्ट में तो वह पॉजिटिव मिला। जिसके बाद डीटीओ विभाग का यह कर्मचारी दोबारा अस्पताल आया और कहा कि अगर पैसे लेकर ही रिपोर्ट बनवानी थी, तो पहले ही पैसे ले लेते।