{"_id":"63727bf0de3d077a0b44b0d6","slug":"nri-s-house-sabotage-amritsar-news-pkl4682983141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई के घर में की तोडफ़ोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई के घर में की तोडफ़ोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। गांव माड़ी मेघा में अज्ञात युवकों ने एनआरआई युवक के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बुजुर्ग मां के साथ बदसलूकी की और तोड़फोड़ भी की है। हमलावर एनआरआई को जान से मारने की धमकियां देकर गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जगदीश कौर ने बताया कि उनका बेटा मनजिंदर सिंह अमेरिका में रहता है। जिस समय हमला हुआ वह घर पर अकेली थीं। कुछ अज्ञात युवक घर में घुसे और सामान तोड़ना शुरू कर दिया। बेटे मनजिंदर सिंह को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। इसलिए वह विदेश चला गया था।
जगदीश कौर ने बताया कि पहले भी शिकायत पुलिस में दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बेटे को विदेश भेज दिया। अब जब वह विदेश में है तो घर पर हमले हो रहे हैं।