{"_id":"681258bc46eedad85d095613","slug":"nine-women-were-sent-back-because-their-documents-were-not-complete-amritsar-news-c-59-1-asr1001-111916-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र : दस्तावेज पूरे न होने पर नौ महिलाओं को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र : दस्तावेज पूरे न होने पर नौ महिलाओं को लौटाया
Wed, 30 Apr 2025 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते से पाकिस्तान जाने के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों से पहुंची नौ महिलाओं को दस्तावेजों के अभाव में बुधवार को वापस लौटा दिया गया। ज्यादातर महिलाओं की वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी। इन महिलाओं के बच्चों के ट्रैवल पास होने के चलते उन्हें पाकिस्तान भेज दिया गया। अटारी बाॅर्डर पर पहुंचे दिल्ली निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने अधिकारियों के साथ बहस भी की। इब्राहिम की करीब 18 साल पहले पाकिस्तान निवासी साइमा के साथ शादी हुई थी। कुछ माह पहले साइमा अपने मायके में गई। वहां उसके भाई का निधन हो गया। जिसके चलते इब्राहिम के बच्चे भी पाकिस्तान चले गए। इस बीच साइमा की वीजा अवधि समाप्त हो गई और वह पाकिस्तान में रुक गई।
बुधवार को इब्राहिम के बच्चे वापस लौट आए, लेकिन उसकी पत्नी को वाघा बाॅर्डर पर ही रोक लिया गया। इब्राहिम के अनुसार दो दिन से उसकी पत्नी बाघा बाॅर्डर पर है। इस तरह के बहुत सारे मामले सामने आने के बाद बीएसएफ तथा इमिग्रेशन अधिकारियों ने एक रिपोर्ट बनाकर विदेश मंत्रालय के पास भेजी है। इमिग्रेशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के विवादों को निपटाने के लिए जैसे ही सरकार से कोई निर्देश मिलते हैं तो उसी हिसाब से अगली कार्रवाई की जाएगी।