{"_id":"6644d9acac50c5e80f095589","slug":"network-of-making-payment-for-heroin-through-hawala-busted-one-arrested-with-rs-125-lakh-amritsar-news-c-59-1-asr1001-105992-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: हवाला से हेरोइन की अदायगी करने के नेटवर्क का भंडाफोड़, सवा 19 लाख समेत एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: हवाला से हेरोइन की अदायगी करने के नेटवर्क का भंडाफोड़, सवा 19 लाख समेत एक काबू
Wed, 15 May 2024 09:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 15 May 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
नोट गिनने वाली मशीन भी की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती पुलिस ने हवाला के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पकड़ा गया हवाला कारोबारी हेरोइन की पेमेंट हवाला द्वारा करता था। एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर से की गई पूछताछ के आधार पर हवाला कारोबारी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस द्वारा 19 लाख 26800 रुपये और नोट गिनने वाली मशीन भी आरोपी से बरामद की गई है।
एसएसपी अमृतसर देहाती सत्येंद्र सिंह के अनुसार 10 मई को बॉर्डर के नजदीक स्थित थाना घरिंडा की पुलिस टीम ने आकाश वीर सिंह निवासी गांव नौशहरा ढाला जिला तरनतारन और बंटी निवासी गांव खापड़खेडी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 510 ग्राम हेरोइन, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया था। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठा तस्कर काशीम ढिल्लों उन्हें हेरोइन की सप्लाई भेजता है। पाकिस्तान में बैठे ही पेमेंट की जाती है।
इसी दौरान मानिक निवासी चांद एवेन्यू का नाम सामने आया है। नशा तस्करी की पेमेंट हवाला के द्वारा पाकिस्तान भेज रहा था। उसे गिरफ्तार कर उससे 19 लाख 26800 रुपये की हवाला राशि और नोट गिनने वाली मशीन बरामद की है। उसकी गिरफ्तारी भी थाना घरिंडा में दर्ज किए गए हेरोइन तस्करी के केस में डाली गई है। उससे अभी और पूछताछ जारी है।पुलिस द्वारा उसकी प्रॉपर्टी की भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो