फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Nagar Kirtan Gurudwara Shri Charan Kanwal Sahib leaves for Banga in Amritsar

अमृतसर में नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब बंगा रवाना

Mon, 22 Mar 2021 08:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan Gurudwara Shri Charan Kanwal Sahib leaves for Banga in Amritsar
अमृतसर। नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा गुरु के महल से शुरू नगर कीर्तन रात्रि विश्राम के बाद तीसरे दिन गुरुद्वारा पातशाही नौवीं बाबा बकाला साहिब से गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब बंगा के लिए रवाना हो गया। नगर कीर्तन को रवाना करने से पहले एसजीपीसी सदस्य बलजीत सिंह जलालउस्मा, अमरजीत भलाईपुर व अमरजीत सिंह बंडाला ने पंज प्यारे साहिबान व निशानची सिंहों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रागी जत्थों ने गुरुद्वारा श्री बाबा बकाला साहिब में गुरु शबद का गायन कर संगत को गुरुबाणी के साथ जोड़ा। बड़ी संख्या में मौजूद संगत ने मनमोहक पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर फूलों की वर्षा कर सम्मान भेंट किया। बाबा बकाला व साथ सटे कई गावों में जब नगर कीर्तन पहुंचा तो संगत ने स्वागत किया। संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला साहिब भेंट कर श्रद्धा प्रकट की। नगर कीर्तन के रास्ते में संगत ने लंगर का प्रबंध किया हुआ था। इस अवसर पर एसजीपीसी सचिव गुरमीत सिंह बुटर, लखबीर सिंह डोगर, मैनेजर सतिंदर सिंह, मीत मैनेजर मोहन सिंह, मुख्य प्रचारक जगदेव सिंह, जसपाल सिंह, भाई जज सिंह, बलदेव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed