{"_id":"58404cd04f1c1b0c1ede7a00","slug":"nabha-jail-break-district-session-judge-in-pathankot-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा जेल ब्रेक के बाद पठानकोट पहुंचे जिला सेशन जज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा जेल ब्रेक के बाद पठानकोट पहुंचे जिला सेशन जज
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 01 Dec 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
सब जेल का निरीक्षण करते जिला सेशन जज तेजविंदर सिंह।
- फोटो : amarujala
नाभा जेल से कैदियों के फरार होने के बाद पंजाब सरकार सरकार हरकत में आ गई है। इसके अंतर्गत न्यायपालिका ने सुरक्षा के मद्देनजर कदम उठाना शुरू किया है। ऐसे में प्रदेश की जेलों में पाई जा रही कमियों को जांचा जा रहा है।
पठानकोट की सब जेल में जिला कानूनी सेवा अथारिटी के चेयरमैन और जिला सेशन जज तेजविन्द्र सिंह द्वारा औचक दौरा किया गया। उनकी अेार से सब जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस औचक दौरे के कारण सब जेल के अधिकारी और कर्मचारी आश्चर्यचकित रह गए।
जिला सेशन जज तेजविन्द्र सिंह द्वारा सब जेल के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। इसमें उनकी ओर से जेल की बैंरक, रसोईघर और बाथरूम को गहनता से चेक किया गया। जेल में कैदियों के भागने के लिए संभावनाओं का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
तेजविन्द्र सिंह ने जेल में तैनात जेल सुपरिंटेंडेंट को सुरक्षा संबंधी और रखरखाव संबंधी जरूरी टिप्स दिए गए। उन्होंने जेल में बंद कैदियों और उनके घरवालों से मिलकर उनकी परेशानियों का जायजा लिया और उन्हें जल्द हल करने के लिए आश्वासन दिया। उनके साथ इस मौके पर सिविल जज और सचिव जिला कानूनी सेवा अथारिटी अमनदीप कौर चाहल, सुपरिंटेंडेंट एपी भट्टी, पीएलवी विनोद शर्मा, संजय कुमार मौजूद थे।