{"_id":"668c6d6edd945cd9160987e4","slug":"mother-shot-dead-while-breastfeeding-her-child-amritsar-news-c-59-1-asr1001-106901-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बच्चे को दूध पिला रही मां की गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बच्चे को दूध पिला रही मां की गोलियां मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से बदला लेने के लिए पत्नी को मौत के घाट उतारा
आठ पर केस, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। चार महीने के बच्चे को दूध पिला रही 30 साल की महिला की घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। खौफनाक वारदात सीमावर्ती कस्बा राजासांसी में हुई है। बताया गया है कि महिला के पति के साथ आरोपियों की रंजिश चल रही थी। पति से दुश्मनी का बदला पत्नी की हत्या कर लिया गया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
भगवत सिंह उर्फ मन्ना भट्टी निवासी राजासांसी की कुछ लोगों के साथ रंजिश चली आ रही है। एक दिन पहले ही दोनों पक्ष जिला कचहरी में भी आमने सामने हुए थे। रविवार की रात को भी विवाद हुआ था। सोमवार की दोपहर के समय मन्ना भट्टी की पत्नी हरजिंदर कौर अपने 4 महीने के बच्चे के साथ घर में थी। दो युवक लव और निशान दीवार बांधकर घर में दाखिल हुए। इस बारे में हरजिंदर कौर ने अपने पति को भी बताया। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने हरजिंदर कौर से उसके पति के बारे में पूछा। जब हरजिंदर कौर का पति घर में नहीं मिला तो आरोपियों ने हरजिंदर कौर पर गोली चला दी। उसे दो गोलियां लगीं, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
डीएसपी करण शर्मा, एस एच ओ थाना राजासासी अजय पाल सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया गया। परिवार के बयान के आधार पर लव, साजन, आकाश, अजय, कुलदीप, साहिल, समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में दो आरोपियों कुलदीप और अजय को गिरफ्तार कर लिया है।