{"_id":"5ef880a88ebc3e42e04ebefe","slug":"mother-of-three-children-killed-by-bachelor-lover-gurdaspur-news-pkl3795399191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां को प्रेमी ने मार डाला, तकरार के बाद आरोपी की मां को देने गई थी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन बच्चों की मां को प्रेमी ने मार डाला, तकरार के बाद आरोपी की मां को देने गई थी शिकायत
Mon, 29 Jun 2020 02:27 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला के गांधी नगर कैंप में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर दातर से वार कर उसकी हत्या कर दी। प्रेमिका के तीन बच्चे हैं, जबकि प्रेमी कुंवारा है। बताया जा रहा है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन शनिवार को शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इस पर प्रेमी को उलाहना देने आई प्रेमिका की हत्या करने की वारदात को अंजाम दे दिया। प्रेमी के हमले से उक्त प्रेमिका और उसकी सहेली गंभीर घायल हो गई।
ज्यादा गंभीर हालत को देखते हुए विवाहित प्रेमिका को बटाला से अमृतसर रेफर किया गया, जहां उसकी शनिवार को रात करीब दस बजे मौत हो गई। रविवार को सुबह सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे के दातर को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नामजद युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
इस संबंध में मृतक शीतल निवासी गांधी नगर कैंप की सहेली रेखा ने बताया कि वह दोनों गांधी कैंप में किराए के मकान में रहती हैं। शनिवार को रात करीब आठ बजे वह और उसकी सेहली शीतल सोनू से हुई किसी बात को लेकर हुए तकरार के कारण सोनू की मां को उलाहना देने उसके घर गई थी। उसने आरोप लगाया कि वह जैसे ही अंदर गई तो सोनू ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और बाद में लोहे के दातर से पहले शीतल के सिर पर वार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
उसके बाद आरोपी युवक ने उसके सिर में भी एक वार कर दिया। वह दोनों घायल हो गई। शीतल की हालत ज्यादा गंभीर होने पर से उसे बटाला के अस्पताल पहुंचाया गया, मगर वहां के डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया, जहां शीतल की इलाज के दौरान रात को करीब दस बजे मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है मगर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा मृतका के शव को बटाला के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।