फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MLA Advocate Harbhajan Singh reached Mini PHC after attending the oath ceremony

शपथ समागम से शामिल होने से मिनी पीएचसी पहुंचे विधायक एडवोकेट हरभजन सिंह

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
MLA Advocate Harbhajan Singh reached Mini PHC after attending the oath ceremony
अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद आप विधायक हरकत में आ गए हैं। जंडिलाला गुरु से आप विधायक एडवोकेट हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खटकड़ कलां में शपथ समागम में शामिल होने से पहले मिनी प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में दबिश दे दी। पीएचसी में दवाओं के स्टाक में एक्सपायर दवाएं देख भड़के आप विधायक ने सीनियर मेडिकल अधिकारी को इन दवाओं को हटाने के साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में कभी ऐसा हुआ तो सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जंडियाला गुरु से विधायक एडवोकेट हरभजन सिंह ने ठीक 9:30 बजे पीएचसी जंडियाला गुरु अस्पताल में दबिश दी। सबसे पहले उन्होंने अस्पताल का हाजिरी रजिस्टर चेक किया। अस्पताल के 13 कर्मचारियों के स्टाफ में से एक कर्मी गैर हाजिर पाया गया। इसके बाद उन्होंने दवाओं का रिकार्ड चेक किया और अस्पताल के स्टाक रूम में दवाओं को चेक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्टाक में रखीं बहुत सी दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं। जांच में सामने आया कि मरीजों को दवाएं न देने के कारण स्टाक में रखी दवाएं एक्सपायर हो गई हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. बनप्रीत सिंह ने विधायक एडवोकेट सिंह को बताया कि यह अस्पताल 10 बेड का है और अस्पताल की बिल्डिंग की हालत खस्ता है। डा. सिंह ने बताया कि अस्पताल में सिर्फ नार्मल डिलीवरी के केस ही किए जाते हैं, जबकि सीजेरियन के सभी केस कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर मानां वाला में भेज दिए जाते हैं। उन्होंने विधायक को बताया कि जंडियाला गुरु की करीब 35 हजार की आबादी इलाज के लिए इस पर निर्भर है। डा. बनप्रीत सिंह ने विधायक से अस्पताल में कर्मचारियों की कमी होने की बात भी कही। इस पर विधायक ने कहा कि अस्पताल की इमारत, मरीजों के लिए पीने का पानी और अस्पताल परिसर की सफाई के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कर्मचारियों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed