{"_id":"653e6240a77a7a97da0d5e74","slug":"misdeed-a-minor-four-times-after-taking-her-to-a-hotel-accused-arrested-amritsar-news-c-59-1-asr1001-2802-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: साथ नहीं गई तो कुछ कर लूंगा... होटल में ले जाकर नाबालिग से युवक ने किया चार बार दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: साथ नहीं गई तो कुछ कर लूंगा... होटल में ले जाकर नाबालिग से युवक ने किया चार बार दुष्कर्म
Mon, 30 Oct 2023 10:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:06 AM IST
सार
आरोपी बाइक पर बैठाकर नाबालिग लड़की को होटल पर ले जाता था। वहां पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर वापस गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने ऐसा चार बार किया। अब थाना तरसिक्का की पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक नाबालिग को होटल में ले जाकर युवक ने चार बार दुष्कर्म किया। मामला पंजाब के अमृतसर का है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बेटी की उम्र 13 साल है। 27 अक्तूबर की सुबह वह तैयार होकर स्कूल गई थी। फिर घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की तो बेटी नहीं मिली। रात को करीब 8:30 बजे बेटी घर लौटी तो काफी डरी थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि इलाके का रहने वाला लड़का तीन माह से उसे परेशान कर रहा है। रास्ते में रोककर उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर जालंधर जीटी रोड पर स्थित होटल में ले जाता है।
विज्ञापन
वहां पर उसे धमका कर उसके साथ जबरदस्ती करता है। 27 अक्तूबर की सुबह 8:15 बजे पैदल स्कूल की तरफ जा रही थी। उसे रास्ते में रोक धमकी दी। अगर उसके साथ नहीं गई तो वह कुछ कर लेगा। आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर होटल में ले गया। वहां पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर वापस गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने ऐसा चार बार किया। थाना तरसिक्का की पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन