फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Meenakshi Lekhi met Amandeep Kaur in hospital in Amritsar

अमृतसर: घायल अमनदीप कौर से मीनाक्षी लेखी ने की मुलाकात, कहा- बदसलूकी करने वालों पर हो कार्रवाई

Sun, 02 Jan 2022 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jan 2022 06:40 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी रविवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचीं। यहां उन्होंने अस्पताल में अमनदीप कौर से मुलाकात की। उन्होंने अमनदीप को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Meenakshi Lekhi met Amandeep Kaur in hospital in Amritsar
अमनदीप कौर से मिलतीं मीनाक्षी लेखी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री व पंजाब चुनाव सह-प्रभारी मीनाक्षी लेखी रविवार को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल अमनदीप का हाल जानने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि अमनदीप कौर के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह की घटना हमारी सरकार, पुलिस और प्रशासन की गलत तस्वीर पेश करती है। उनका कहना है कि घर के बाहर निकलकर काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है तो उसे समझाना चाहिए न कि इस तरह सड़क पर उसके साथ बदसलूकी करनी चाहिए। अमनदीप कौर के साथ बदसलूकी की घटना को गलत बताते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मी पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने घायल अमनदीप कौर को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कोरोना संकटकाल के दौरान पीएम मोदी ने हर देशवासी को वैक्सीन लगाने को कहा और इस काम को कर्मचारियों ने बखूबी निभाया। यही कारण है कि 100 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले देश में अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में टीकाकरण की जिम्मेदारी निभाने वालों ने देशभक्ति का काम किया है। सरकार की ओर से जो उनका बनता हक है, उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सभी कर्मचारियों को यह सुविधा दी गई, जबकि पंजाब के कर्मचारियों को इसके लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। 

कठपुतली मुख्यमंत्री हैं चन्नी: मीनाक्षी लेखी
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पंजाब सरकार की राज्य विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश पर लाखों करोड़ रुपये का कर्ज है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और उद्योग को भाजपा सरकार ही फिर से पुनर्जीवित कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई देश-हितैषी, किसान-हितैषी और जन हितैषी फैसले लेकर योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया, ताकि इनका सीधा जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि केजरीवाल की दिल्ली की जनता तो त्राही-त्राही कर रही है। चन्नी के 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड पर उन्होंने कहा कि चन्नी एक कठपुतली मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें काम नहीं करने दिया जाता। 

जनता त्रस्त, चन्नी व सिद्धू मस्त: अश्वनी शर्मा
पंजाब की जनता त्रस्त है, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मस्त हैं और कांग्रेस के दोनों नेता पोस्टरबाजी में व्यस्त हैं। यह बात रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पार्टी कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा के पदाधिकारियों और वर्करों के साथ बैठक में कही। 

कंट्रैक्ट मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने सिद्धू का आवास घेरा
कंट्रैक्ट मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू के आवास का घेराव किया। यूनियन की उप प्रधान सुखप्रीत कौर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। यूनियन की उप प्रधान ने शनिवार को अमनदीप कौर के साथ हुई घटना की निंदा की और चेतावनी दी कि लोग इसका जवाब विधानसभा चुनावों में देंगे।


सुखप्रीत कौर ने कहा कि इस घटना की निंदा करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। जेड सिक्योरिटी के कर्मचारी का रवैया अपमानजनक और निंदनीय है। इस घटना की पंजाब के लोग निंदा कर रहे हैं। इससे पंजाब के लोगों को जो संदेश पहुंचा है, इससे लोगों में रोष है। जनता इसका जवाब विधानसभा चुनावों में देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की बेटियां डेढ़ माह से अधिकारों के लिए सड़कों पर बैठी हैं, जिन्होंने कोविड काल के दौरान लोगों की जान बचाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed