{"_id":"69f031a0-7cc8-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"march-will-start-from-amritsar-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर से शुरू होगा तब्दीली मार्च : वी के सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर से शुरू होगा तब्दीली मार्च : वी के सिंह
अमृतसर/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2013 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्ना के संगठन और केजरीवाल की पार्टी की ओर से देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने और सख्त जन लोकपाल कानून लाने के लिए लोगों को जागृत करने के लिए 31 मार्च से अमृतसर से एक चेतना मार्च शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने दी।
विज्ञापन
वीके सिंह वीरवार को अमृतसर स्थित भाई गुरदास हॉल में समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि देश में बड़े समाज सुधार और तब्दीली के लिए श्री हरमंदिर साहिब से मार्च शुरू किया जाएगा। जलियांवाला बाग के शहीदों को प्रणाम करके श्री हरमंदिर साहिब से वाहेगुरु की ओट लेकर तबदीली मार्च शुरू होगा।
विज्ञापन
अन्ना हजारे भी 31 मार्च को अमृतसर पहुंचेंगे। 31 मार्च को अमृतसर में एक बड़ी रैली की जाएगी। इसके बाद जालंधर में भी रैली होगी। पंजाब से यह मार्च हरियाणा, राजस्थान, यूपी आदि के हिस्सों को कवर करेगा। यह मार्च सारे भारत में लोगों को जागृत करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद भ्रष्टाचार के खिलाफ लहर को मजबूत करना है।
विज्ञापन
इस दौरान वीके सिंह ने आम लोगों की भलाई और किस्मत बदलने के लिए गांवों में योजनाबद्ध विकास की जरूरत पर जोर दिया है। जनरल सिंह ने कहा कि भारत के 80 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं। जिन की समस्याओं को हल करने के लिए सरकारें गंभीर नहीं हैं। इससे पहले जनरल सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा भी टेका। इस अवसर पर उनके साथ गुरदीप सिंह बठिंडा, लोकतांत्रिक मोर्चा के सतीश भारती और चरणजीत सिंह खालसा मौजूद थे।