फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Many Families lost their members due to drug addiction in Amritsar

नशे का दंश: किसी के बुढ़ापे का सहारा छिना, किसी का उजड़ा सिंदूर, अपनों को खोने वालों का सवाल-कब लगेगी नशे पर लगाम  

Sat, 23 Apr 2022 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 10:49 AM IST
सार

गुमटाला सहित शहर के कई अन्य हिस्सों में भी स्मैक, अफीम, चरस, शराब, हेरोइन, नशीले इंजेक्शन और कैप्सूल का धंधा खूब फलफूल रहा है। सवाल यह है कि नशे की इस बीमारी से आखिर पीछा कैसे छूटेगा। इसकी कोई ठोस पहल किसी की ओर से भी होती दिखाई नहीं देती। 

विज्ञापन
Many Families lost their members due to drug addiction in Amritsar
अमृतसर में नशे ने लील ली कई युवाओं की जिंदगी। - फोटो : फाइल

विस्तार

गुरुनगरी अमृतसर ने नशे का दंश भी झेला है। कितने ही परिवार इसके कारण उजड़ गए। किसी का बुढ़ापे का सहारा छिन गया तो किसी बहन का भाई। मासूम बच्चे यतीम हो गए। जितने परिवार उतनी ही दर्दनाक कहानियां। सबके अपने अपने दर्द। सवाल यह है कि नशे की इस बीमारी से आखिर पीछा कैसे छूटेगा। इसकी कोई ठोस पहल किसी की ओर से भी होती दिखाई नहीं देती। 

विज्ञापन

23 साल का सूरज चढ़ गया नशे की भेंट

ढाई माह पूर्व अमृतसर के गुमटाला इलाका में 23 वर्षीय सूरज की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। परिवार का एक मात्र कमाई करने वाला दो बहनों, मानसिक रूप से कमजोर एक भाई और अपने बुजुर्ग माता का बेटा न जाने कब नशे के दलदल में फंसता चला गया, परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूरज की माता राजवीर कौर ने बताया कि उनका पति काम तो करता है मगर अपनी शराब के लिए। एक बेटा बिल्कुल सीधा है, जिसे इस दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं। उनके घर का एक मात्र कमाने वाला बेटा सूरज नशे के सौदागरों के जाल में फंस गया था। मेहनत मजदूरी से घर चलाता था। उसकी मौत के बाद परिवार की खुशियां काफूर हो गईं। गुमटाला में गली-गली, नुक्कड़ों पर नशा बिक रहा है। 

विज्ञापन

नशे की पूर्ति के लिए चुनी चोरी की राह

गुमटाला सहित शहर के कई अन्य हिस्सों में भी स्मैक, अफीम, चरस, शराब, हेरोइन, नशीले इंजेक्शन और कैप्सूल का धंधा खूब फलफूल रहा है। अमर उजाला ने नशे के चंगुल में फंसे युवाओं के परिजनों से बात की। गुमटाला गांव की राजबीर कौर ने बताया कि उसके पति की पहले मौत हो चुकी है और ससुर बहुत ज्यादा बुजुर्ग है। उनका देवर तस्वीर सिंह पहले मेहनत-मजदूरी करता था, लेकिन गलत संगत में पड़कर वह नशीले इंजेक्शन और कैप्सूल का सेवन करने लगा। इससे उसका काम धंधा छूट गया। नशे की लत पूरी करने के लिए वह घर में ही चोरी भी करने लगा। पांच दिन पहले ही उनके देवर की नशे से मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोठियों में काम से ही चल रही घर की रोजी-रोटी

गुमटाला की सविंदर कौर ने बताया कि सात माह पहले उनका लड़का कुलविंदर सिंह बंटी नशे की ओवरडोज से उन्हें अकेला छोड़ कर चला गया। क्योंकि उनके पास कोई जमीन नहीं थी तो वह मेहनत मजदूरी करता था। उसी से परिवार पलता था। लेकिन नशे की लत लगने के बाद परिवार का सबकुछ बिखर गया। सात माह पहले हुई उसकी मौत के बाद तो उन्हें कोठियों मे काम का ही सहारा रह गया है। वे अकेली नहीं बल्कि कई अन्य इसी तरह के मामलों की पीड़ित महिलाएं भी कोठियों में बर्तन साफ करने और सफाई करने और कपड़े धोने आदि के काम करके परिवार का भरण पोषण करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed