फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man who stole newborn from mother-child ward arrested from Ludhiana

Amritsar News: जच्चा-बच्चा वार्ड से नवजात को चोरी करने वाली लुधियाना से गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 23 Oct 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Man who stole newborn from mother-child ward arrested from Ludhiana
पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी किया काबू, नवजात बरामद, मामले में अब तक छह आरोपी पकड़े
विज्ञापन


8 अक्टूबर अलसुबह 3 बजे हुई थी वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मजीठा रोड थाने की पुलिस ने आठ अक्टूबर को दोपहर तीन बजे गुरु नानक देव अस्पताल के जच्चा-वच्चा वार्ड से नवजात चोरी के मामले में आरोपी सरबजीत कौर उर्फ बब्बू को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने लुधियाना पुलिस की मदद से बब्बू के प्रेमी बंटी मसीह को भी लुधियाना से काबू कर नवजात को बरामद कर लिया है। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने यह जानकारी सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि बरामद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है।

एसीपी खोसा ने आरोपी महिला की पहचान सरबजीत कौर उर्फ बब्बू निवासी गुरदासपुर के गांव हरीमाबाद और उसके प्रेमी बंटी मसीह निवासी हरीमाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक्टिवा भी बरामद कर ली है। इस तरह अब तक पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन


एसीपी खोसा ने बताया कि 9 अक्टूबर को पुलिस ने बटाला के काहनूवाल रोड स्थित गांव सागरपुर निवासी जैमस मसीह उर्फ रॉकी और इसी गांव के करण कुमार उर्फ बिल्ला को काबू कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके बाद पुलिस ने 13 अक्टूबर को कोटली सूरता मल्लियां निवासी राज (बब्बू की सास, जिसने बच्चे को घर रखने से इन्कार किया), सुमन निवासी गुरदासपुर के थाना सदर के गांव काले नंगल (बब्बू की सहेली) को काबू किया। सुमन ने बब्बू को बच्चे समेत अपने घर में पनाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजा और जीजा के दोस्त के साथ की थी वारदात
शादी के बाद बेटा-बेटी को छोड़ और पति को बिना तलाक गुरदासपुर के थाना कोटली सूरता मल्लियां के गांव हरीमाबाद निवासी बंटी मसीह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली बब्बू ने अपने जीजा जैमस मसीह उर्फ रॉकी और उसके दोस्त करण मसीह के साथ मिलकर बच्चे को अगवा करने की वारदात को अंजाम दिया था।


सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल पर बच्चे के साथ दिखी थी महिला
मजीठा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। जिसमें पता चला कि आरोपी सरबजीत कौर बच्चे के साथ मोटरसाइकिल के पीछे बैठी है। मोटरसाइकिल करण उर्फ बिल्ला चला रहा था और जैमस मसीह बीच में बैठा था।


क्यों दिया वारदात को अंजाम
सरबजीत कौर उर्फ बब्बू की जोधा लाल के साथ शादी हुई। शादी के बाद एक लड़का और एक लड़की को बब्बू ने जन्म दिया। 2022 में बब्बू पति को बिना तलाक दिए बच्चों को छोड़ गांव के ही बंटी मसीह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। बब्बू का ऑपरेशन होने के चलते बच्चा नहीं हो सकता था तो उसने बंटी मसीह की इच्छा पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।


यह है मामला
तरनतारन के झब्बाल निवासी बलजीत कौर पत्नी हरप्रीत सिंह ने 6 अक्टूबर को जच्चा-बच्चा वार्ड में एक बेटी को जन्म दिया। दंपती के घर 14 साल बाद बच्चे की खुशी आई थी। जिसे 8 अक्टूबर तड़के सरबजीत कौर उर्फ बब्बू अपने जीजा और जीजा के दोस्त के साथ अपहृत करके ले गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed