{"_id":"68de6be6d929aa90f808b363","slug":"major-accident-in-amritsar-autorickshaw-carrying-gas-cylinders-collided-with-fortuner-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बड़ा हादसा टला: गैस सिलेंडर से भरे ऑटो की फॉर्च्यूनर से भिड़ंत, गलत साइड से आकर मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बड़ा हादसा टला: गैस सिलेंडर से भरे ऑटो की फॉर्च्यूनर से भिड़ंत, गलत साइड से आकर मारी टक्कर
Thu, 02 Oct 2025 05:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 05:41 PM IST
सार
ऑटो में रखा घरेलू गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित रहा और उनमें किसी भी तरह का रिसाव या धमाका नहीं हुआ। नहीं तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर में वीरवार सुबह जीटी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गैस सिलेंडर से भरा एक ऑटो गलत साइड से आते हुए तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा टकराया। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि ऑटो में रखा घरेलू गैस सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित रहा और उनमें किसी भी तरह का रिसाव या धमाका नहीं हुआ। नहीं तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के चालक सुरक्षित बाहर आ गए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ऑटो चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार ऑटो चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और गलत साइड से आने के कारण यह टक्कर हुई।
विज्ञापन
पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।