{"_id":"61290d618ebc3e79eb19551b","slug":"majithia-inducts-dozen-of-aap-leaders-from-batala-into-akali-dal-amritsar-news-pkl4248025139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया ने बटाला से आप के दर्जन नेताओं को अकाली दल में शामिल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया ने बटाला से आप के दर्जन नेताओं को अकाली दल में शामिल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद छोड़कर आप में सेवा सिंह सेखवां के शामिल होने के 24 घंटे के भीतर ही अकाली दल के माझा जोन के जरनैल विक्रम मजीठिया ने इसका जवाब दिया है। सेवा सिंह को आप में शामिल करवाने के लिए अरविंद केजरीवाल दिल्ली से बटाला के सेखवां गांव पहुंचे तो वहीं मजीठिया ने बटाला हलका से दर्जन भर से अधिक आप नेताओं को अमृतसर बुलाकर अपनी पार्टी का हिस्सा बनाया।
विक्रम मजीठिया ने शुक्रवार को बटाला, फतेहगढ़ चूड़ियां और डेरा बाबा नानक में आप पार्टी के अलग-अलग पदों पर जिम्मेवारी निभा चुके सुखबाज परवाना और आप पार्टी के लीगल सेल के उपाध्यक्ष सतसिरन सिंह गिल का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने इन नेताओं का अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई।
मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उक्त दोनों नेताओं के अलावा गुरदीप सिंह काहलों, बलविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, चेतन कुमार, रिपुदमन सिंह, नरेश कुमार, सोनू, गुरप्रीत सिंह और एडवोकेट किरणजोत सिंह, ओम प्रकाश, साहिल, सिमरनजीत संधू, सतिंदरपाल सिंह और साहिल सहित कई अन्य लोगों भी अकाली दल का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आप पार्टी के यह वे लोग हैं जो अन्ना हजारा मूवमेंट के दौरान उनसे जुड़े, लेकिन बाद में महसूस करने लगे कि पंजाब का भला तो पंजाब की ही पार्टी कर सकती है। बाहरी पार्टी तो पंजाब के विकास की बजाए प्रदेश का उजाड़ा ही करेगी। इस अवसर पर अकाली नेता गुरप्रताप सिंह टिक्का भी मौजूद थे।