{"_id":"5f049e2f8ebc3e42dc3a4725","slug":"majithia-commented-on-sonia-gandhi-kejriwal-amritsar-news-pkl380543125","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा विरोध... बिक्रम मजीठिया ने सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल पर की आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा विरोध... बिक्रम मजीठिया ने सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
Wed, 08 Jul 2020 11:58 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Bikram Singh Majithia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरुद्ध अकाली कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
मजीठिया ने पार्टी वर्करों को संबोधित करते हुए कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा शिअद (ब) के अध्यक्ष सुखबीर बादल का पुतला फूंकने पर कहा, मामा! सरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह की है, पुतला सुखबीर का फूंक रहे हो।
कांग्रेस की गाड़ियों में आम आदमी पार्टी के नेता भी बैठे होते हैं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है। आम आदमी पार्टी छोड़ चुके विधायक विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों के साथ ही बैठते हैं। इसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी और केजरीवाल पर अमर्यादित टिप्प्णी की। एक घंटे से अधिक समय तक मजीठिया ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
वहीं इस दौरान मजीठिया ने भाजपा के साथ शिअद के स्टैंड को भी स्पष्ट कर दिया। मजीठिया ने कहा कि किसान के साथ शिअद के संबंध नहीं टूटने दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिअद का संबंध किसी के भी साथ टूट सकता है, लेकिन किसानी के साथ नहीं।
विरोध में रंधावा ने भी अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल
वहीं मजीठिया की इस टिप्पणी का विरोध जताते हुए मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। रंधावा ने कहा कि मजीठिया बोलते हुए भाषा की सभी मर्यादा तोड़ते रहे हैं। मजीठिया परिवार ने कभी मर्यादाएं नहीं रखी। इस परिवार ने जरनल डायर को अपने घर बुलाया था।
अकाली दल के जो हालात बने हैं, उसके लिए मजीठिया का अहंकार, राजनीतिक विरोधियों पर गंदी टिप्पणियां भी जिम्मेदार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मजीठिया अपनी टिप्पणियों के कारण ही श्री अकाल तख्त के कटघरे में खड़ा हुआ था। रंधावा ने मजीठिया परिवार पर जनरल डायर को घर बुलाने पर तंज कसा।