फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mahal gang members shot the young man, died

माहल गैंग के सदस्यों ने युवक को गोली मारी, मौत

Fri, 25 Feb 2022 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mahal gang members shot the young man, died
अमृतसर। थाना कंबो के इलाका रामतीर्थ रोड स्थित ढींगरा कालोनी में वीरवार की रात माहल गैंग के सदस्यों ने जसविंदर सिंह उर्फ ज्ञानी को गोली मार दी। गंभीर जख्मी हालत में जसविंदर को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जसविंदर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जसविंदर सिंह की आठ माह पहले शादी हुई थी। मृतक की पत्नी लक्ष्मी का कहना है कि उनका पति रात आठ बजे के करीब खाना खाने के बाद घर से बाहर निकले थे। तभी गली के बाहर तीन चार कारों में सवार मन, चीनी पुलिसिया, मिट्ठू चौगांवा, कुक्कू माहल अपने कई साथियों सहित वहां पहुंचे और उनके पति पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घायल अवस्था में उनके पति को सिविल अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी का कहना था कि एक गोली उसके सिर पर और एक छाती पर लगी है। मृतक की पत्नी का कहना था कि इन लोगों के साथ उसके पति का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। मृतक के पड़ोसी राजा का कहना है कि आरोपी तीन चार गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। कुछ गोलियां उनके एकदम नजदीक से निकल गई थी। घटनास्थल पर एसीपी मनोज ठाकुर ने बताया कि इसमें चार लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि सीसीटीवी की फुटेज से बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed