फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Liquor contractor's servant murdered in Amritsar

अमृतसर में शराब ठेकेदार के कारिंदे की हत्या

Wed, 25 May 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Liquor contractor's servant murdered in Amritsar
अमृतसर। थाना मेहता के गांव टकारपुर के पास कुछ लोगों ने सोमवार की देर रात शराब ठेकेदार के एक कारिंदे की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। मेहता थाना की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। गांव बुट्टर सिवेयां निवासी तरसेम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा सकत्तर सिंह (46) शराब के ठेके पर काम करता है।
विज्ञापन

वह सुबह जल्दी उठकर नौकरी पर चला जाता था और देर रात ठेका बंद करने के बाद ही घर लौटता था। सोमवार को भी सकत्तर सिंह ठेके पर गया था पूरी रात घर नहीं आया। परिवार के सदस्य उनके पास पहुंचे और वह ठेके की तरफ जाने लगे। इस दौरान रास्ते में गांव टकारपुर के पास सकत्तर सिंह को खून से लथपथ उन्होंने सड़क किनारे देखा। वे उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटनास्थल के आसपास के पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर हमलावरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed