{"_id":"60942c228ebc3ef5684df921","slug":"kirti-kisan-union-will-open-market-from-tomorrow-in-punjab-amritsar-news-pkl4125703171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति किसान यूनियन कल से खुलवाएगी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति किसान यूनियन कल से खुलवाएगी बाजार
विज्ञापन
अमृतसर। पिछले कुछ दिनों से कोरोना लॉकडाउन की वजह से परेशानी झेल रहे दुकानदारों का साथ देने के लिए कीर्ति किसान यूनियन शनिवार से सड़कों पर उतरेगी। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनके आंदोलन में दुकानदारों ने साथ दिया है तो वे भी उनका देंगे। यह उनके साथ नाइंसाफी है। अहित किसान का हो या व्यापारी का, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कीर्ति किसान यूनियन के जिला प्रेस सचिव प्रकाश सिंह थोथिया ने बताया कि जब वे केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे तो इन दुकानदारों ने उनका खुला समर्थन किया था। इसी को देखते हुए शनिवार से छोटे दुकानदारों के लिए यूनियन लॉकडाउन तोड़ने हुए सड़कों पर उतरने जा रही है। वह प्रशासन का विरोध करते हुए दुकानें खुलवाएंगी। कीर्ति किसान यूनियन का यह बयान उस समय आया है जब सांसद श्वेत मलिक के घर के बाहर धरना दे रहे किसानों ने पंजाब सरकार के लॉकडाउन का विरोध करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य सरकार छोटे व्यापारियों से राजनीति कर रही है। इससे पहले भी राज्य सरकार ने किसानों के साथ छल किया था, जिसका नतीजा है कि तीन कानूनों के लिए किसान आज भी सड़कों पर दिल्ली के किनारे बैठा हुआ है।
कीर्ति किसान यूनियन ने एलान किया है कि शनिवार से वह दुकानदारों के पक्ष में छोटे व्यापारियों के साथ सड़कों पर उतरेगी और पंजाब भर में सभी दुकानें खुलवाएगी। उन्होंने कहा कि अब किसानों की बारी है कि वह अपने व्यापारी भाइयों का साथ दें और लॉक डाउन के दौरान उनकी दुकानें खुलवाकर केंद्र और राज्य सरकार को करारा जवाब दें।