फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   King luxury gang stealing gang overthrows nine cars recovered

लग्जरी कारें चुराने वाले गिरोह का सरगना काबू, नौ कारें बरामद

Thu, 07 Jan 2021 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
King  luxury gang stealing gang overthrows nine cars recovered
तरनतारन। पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से लग्जरी गाड़ियां चोरी करके बेचने वाले गिरोह के
विज्ञापन

सरगना कश्मीर सिंह उर्फ बब्बी निवासी न्यू अमृतसर को काबू कर लिया है। उससे नौ लग्जरी गाड़ियां बरामद की गईं हैं। अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। उसके दो साथियों धरमिंदर सिंह उर्फ गोरा और भूपिंदर सिंह भिंदा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। एसपी (नारकोटिक्स) जगजीत सिंह वालिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज एएसआई गुरदयाल सिंह को सूचना मिली थी कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से लग्जरी गाड़ियां चोरी करके पंजाब में सस्ते दाम पर बेची जाती हैं। सूचना पर एएसआई गुरदयाल सिंह ने पलासौर रोड के पास कुष्ठ आश्रम की हदबंदी में नाकाबंदी कर दी। इस दौरान क्रेटा कार में आ रहे कश्मीरपाल सिंह उर्फ बब्बी पधरी निवासी न्यू अमृतसर को रोककर उससे गाड़ी के कागजात मांगे गए। वह कागजात नहीं दे पाया। जांच करने पर पता चला कि कार चोरी की है। उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया। कश्मीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने तरनतारन के गांव कलसियां निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा व वाड़ा तेलिया निवासी धरमिंदर सिंह उर्फ गोरा के साथ मिलकर गिरोह बनाया हुआ है। वे दूसरे राज्यों से लग्जरी गाड़ियां चुराकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सस्ते दाम पर बेचते हैं।

गांव भैणी गुरमुख सिंह के डेरे से मिलीं गाड़ियां
एसपी वालिया ने बताया कि बब्बी पधरी ने पूछताछ के दौरान गांव भैणी गुरमुख सिंह के डेरे से आठ अन्य गाड़ियां बरामद करवाईं। अभी पुलिस यह जांच करेगी कि इन कारों पर लगे नंबर फर्जी हैं या असली। इनका मालिक कौन है। बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed