{"_id":"5e2c4d678ebc3e4b07659d27","slug":"khalsha-university-made-in-amercia-at-land-of-125-heckter-amritsar-news-pkl3643027100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरीका में स्थापित होगी खालसा यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरीका में स्थापित होगी खालसा यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। श्री गुरु नानक देव जी के फलसफे और सांझीवालता के संदेश का प्रसार करने के लिए अमेरिका के शहर बेलिहेंगम में 125 एकड़ भूमि में खालसा यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जाएगा। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए भूमि मंजीत सिंह धालीवाल ने दी है। यूनिवर्सिटी में मेडिकल, वकालत और अकाउंट के विषय विशेष रूप से पढ़ाया जाएगा।
धालीवाल ने बताया कि इस यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कोर्स की सुविधा शुरू करा दी गई है। यूनिवर्सिटी के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के विकास होने के बाद अकादमिक कोर्स शुरू करा दिया जाएगा। एसजीपीसी के सीनियर उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि खालसा यूनिवर्सिटी की स्थापना अपने आप में एक एतिहासिक कदम है। यूनिवर्सिटी पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक बढ़िया वातावरण भी मिलेगा। इस यूनिवर्सिटी के विकास के लिए एसजीपीसी हर संभव सहयोग देगी।
इस मौके पर एसजीपीसी ने मंजीत सिंह धालीवाल को सिरोपा, सचखंड श्री हरिमंदर साहिब का सुनहरी मॉडल, श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को जारी किये यादगारी सिक्क ा और धार्मिक किताबों का एक सेट भेंट किया। इस अवसर पर हरभजन सिंह धालीवाल, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डॉ. गुरनाम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।