फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Khalistan supporter Amritpal's father stopped at airport

Amritsar News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के पिता को एयरपोर्ट पर रोका

Wed, 25 Oct 2023 07:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 25 Oct 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Khalistan supporter Amritpal's father stopped at airport
सुरक्षा एजेंसियों ने 45 मिनट की पूछताछ के बाद वापस घर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। असम की जेल में बंद वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के मुखी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह बुधवार को दोहा, कतर जा रहे थे। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें रोक लिया। एयरपोर्ट पर तरसेम सिंह से करीब 45 मिनट तक पूछताछ की गई।


जानकारी के अनुसार सुरक्षा अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर तरसेम सिंह से पूछताछ की और वापस घर भेज दिया गया है। तरसेम सिंह बुधवार को सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने एजेंसियों को बताया कि वह निजी काम से कतर जा रहे हैं। जब तरसेम सिंह ने कोई सार्थक जवाब सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दिया तो उन्हें कतर की इजाजत नहीं दी गई। इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को भी 20 अप्रैल 2023 को विदेश जाने से रोका गया था। उसे पूछताछ के बाद वापस गांव जल्लूपुर खेड़ा भेज दिया था। अब अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को सुरक्षा एजेंसियाें ने विदेश जाने से रोक दिया है। अमृतपाल सिंह एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उसका परिवार अमृतपाल से कई बार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed