फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jallianwala Bagh will not be able to see for two months

दो माह तक जलियांवाला बाग के दर्शन नहीं कर सकेंगे पर्यटक

Sat, 15 Feb 2020 06:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Jallianwala Bagh will not be able to see for two months
शहीद स्थली जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने के लिए प्रतिदिन आने वाले लाखों पर्यटक आगामी दो महीनों के लिए इस पावन स्थान का सजदा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार की ओर से 20 करोड़ से कराए जा रहे जीर्णोद्धार के कार्यों को गति देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने जलियांवाला बाग में प्रवेश करने पर 12 अप्रैल तक पाबंदी लगा दी है। अब जलियांवाला बाग शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम के साथ 13 अप्रैल को खुलेगा। इस संबंध में जलियांवाला बाग के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगाया है, जिसमें अलग-अलग विकास कार्यों के कारण प्रवेश पर लगाई पाबंदी के बारे में जानकारी दी गई है। जलियांवाला बाग में सजदा करने के लिए आए सैकड़ों पर्यटकों को निराशा हुई, जब उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जलियांवाला बाग के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में विकास के लिए एक ब्लू प्रिंट तैयार किया था। इसके आधार पर जलियांवाला बाग के शहीदी कुएं, शहीदी लाट, जरनल डायर की ओर से निर्दोष भारतीयों पर चलाई गोलियों के निशानों को संरक्षित करने के साथ-साथ लाइट एंड साउंड कार्यक्रम के लिए एक स्टेडियम व गैलरी का निर्माण किया जाना है। इसके साथ जिस रास्ते पर जरनल डायर ने प्रवेश किया था उस तंग गली की विरासत को संभालते हुए अति आधुनिक तकनीक से ऐसा लुक देना है, जिससे सजदा करने के लिए आने वाले पर्यटकों को उसी दृश्य की अनुभूति हो। इसके साथ शहीदी लाट के आसपास एक बड़ा फाउंटेन लगाया जायेगा, जो देश भक्ति के गांव की धुन पर चलेगा।
विज्ञापन

जलियांवाला बाग में सभी धर्मों के लोगों ने शहादत दी: डॉ आनंद गोकानी
जलियांवाला बाग में पर्यटकों के आमद पर लगाई रोक की पूर्व संध्या में महात्मा गांधी के पुत्र रामदास गांधी की बेटी के पुत्र डॉ. आनंद गोकानी ने शहीदी स्थली पर शहीदों को सजदा किया। मीडिया से बातचीत में डॉ. गोकानी ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा के कारण ही उन्हें देश-विदेश में सम्मान मिला। उन सिद्धांतों पर अमल कर ही देश में धर्म निरपेक्षता से सरकारों का संचालन किया जा सकता है। जलियांवाला बाग का नरसंहार आज भी भारत वासियों के दिलों में में एक जख्म की तरह है। जलियांवाला बाग में अलग अलग धर्मों के लोगों ने देश की आजादी के लिए शहादत का जाम पिया। इसलिए ये देश सब धर्मों का सांझा देश है। इस अवसर पर विधायक डॉ. राज्य कुमार वेरका ने डॉ. गोकानी के अमृतसर आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होना चाहिए जो भूखा सोये। गांधी जी ने इंसानियत के लिए हमेशा कार्य किया और वह देश को अपना धर्म मानते थे। आज महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed