फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jalandhar Road will jam if auto rickshaw drivers are not approved

ऑटो रिक्शा चालकों को मंजूरी न मिली तो करेंगे जालंधर रोड जाम

Mon, 14 Oct 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar Road will jam if auto rickshaw drivers are not approved
बटाला में एसएसपी से मिलने से पहले एसएसपी बटाला कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के बारे में जानकारी द - फोटो : GURDASPUR
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा की अगुवाई में बटाला के सभी ऑटो रिक्शा चालकों का एक शिष्ट मंडल एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, एसपी हेडक्वार्टर निर्मलजीत सिंह सहोता और ट्रैफिक इंचार्ज परमिंदर सिंह को मिला। शिष्टमंडल की अगुवाई कर रहे वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा के सीनियर सचिव पंजाब सतनाम सिंह उमरपुरा ने बताया कि उन्होंने बैठक के दौरान एसएसपी बटाला को ऑटो रिक्शा चालकों की मुश्किलों के बारे में जानकारी दी गई है। सतनाम सिंह ने आगे बताया कि उनके मोर्चे से संबंधित ऑटो चालकों की मिनी बसों वाले मारपीट करते हैं और उनके ऑटों रिक्शा चालकों को उनके ऑटों को तोड़ने की धमकियां भी देते हैं। बटाला से लेकर अड्डा अचल साहिब तक ऑटो रिक्शा चालक इन मिन्नी बस वालों से बहुत तंग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि बटाला से लेकर अचल साहिब तक ऑटो रिक्शा चलाने की मंजूरी दी जाए। इसके लिए बाकायदा तौर पर उन्होंने डीसी गुरदासपुर को भी लिखित तौर पर दिया है। इसके अलावा मिन्नी बस वाले ऑटो रिक्शा चालकों को तंग परेशान न करें। वहीं सतनाम सिंह ने बटाला के सिविल और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते के भीतर उक्त ऑटो रिक्शा चालकों को मंजूरी न दी गई तो उनकी तरफ से बटाला से लेकर अचल साहिब तक चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के शहरी प्रधान बलविंदर सिंह रिंकू, जतिंदर सिंह, सतनाम सिंह, सन्नी, बलकार सिंह, हरपिंदर सिंह, कुलजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed