{"_id":"63729da9371673140e1dc963","slug":"it-is-wrong-for-governments-to-interfere-in-sikh-affairs-dhami-amritsar-news-pkl4683075149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद कार्यालय पहुंचे धामी- कहा, सरकारों का सिख मामलों में हस्तक्षेप करना गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद कार्यालय पहुंचे धामी- कहा, सरकारों का सिख मामलों में हस्तक्षेप करना गलत
विज्ञापन
अमृतसर। एसजीपीसी अध्यक्ष बनने के बाद शिरोमणि कमेटी कार्यालय पहुंचे एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कर्मचारियों से मुलाकात की। धामी ने कहा कि सरकारों की ओर से सिखों के मामले में लगातार किया जा रहा हस्तक्षेप गलत है। इसके खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए।
एसजीपीसी कार्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी की स्थापना 102 साल पहले हुई थी। सिखों के इस गौरवपूर्ण संगठन के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण है। धामी ने सिख मुद्दों में सरकारी हस्तक्षेप की बात करते हुए कहा कि यह बेहद सावधान रहने का समय है।
बैठक में शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने भी संबोधन किया। इससे पूर्व कार्यालय पहुंचने पर एडवोकेट धामी का शिरोमणि कमेटी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य गुरनाम सिंह जसल, फुम्मन सिंह, बाबा बूटा सिंह, भाई मंजीत सिंह, हरजाप सिंह, सतविंदर सिंह, बाबा सुखविंदर सिंह, सचिव प्रताप सिंह, ओएसडी सतबीर सिंह, उपसचिव परमजीत सिंह, सुखमिंदर सिंह, बलविंदर सिंह काहलवां, विजय सिंह, गुरिंदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह बुट्टर, उप सचिव हरजिंदर सिंह कैरोंवाल, श्री दरबार साहिब के मैनेजर गुरचरण सिंह, सतनाम सिंह, सुखराज सिंह, शाहबाज सिंह, मलकीत सिंह और पलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।