फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Inter Zone Youth Fest begins at GNDU Amritsar

Amritsar: GNDU में इंटर जोन यूथ फेस्ट का आगाज, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति और लोगों के जज्बे को किया पेश

Fri, 07 Nov 2025 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Nov 2025 04:51 PM IST
सार

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के दशमेश ऑडिटोरियम में शुक्रवार को इंटर जोन यूथ फेस्टिवल के पहले दिन स्टूडेंट्स ने नारी शक्ति, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, लोगों के जज्बे, पंजाब के उभरते उत्साह को मंच पर सार्थक ढंग से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Inter Zone Youth Fest begins at GNDU Amritsar
प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के दशमेश ऑडिटोरियम में शुक्रवार को इंटर जोन यूथ फेस्टिवल के पहले दिन स्टूडेंट्स ने नारी शक्ति, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, लोगों के जज्बे, पंजाब के उभरते उत्साह को मंच पर सार्थक ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान नृत्य ने गुरुओं के आशीर्वाद और मानवता की सेवा की भावना को उजागर किया, जिसने श्रोतागणों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन


यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन रजिस्ट्रार डॉ. केएस चहल और डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. अमनदीप सिंह और उनकी टीम ने दीप प्रज्वलित करके किया। डॉ. केएस चहल ने कहा कि इस कला, संस्कृति और विचार मेले में हिस्सा लेना अपने आप में एक जीत है। यहां तक पहुंचने वाले सभी छात्र कड़ी मेहनत और चयन प्रक्रिया के कई चरणों से गुजरे हैं, इसलिए वे सभी विजेता हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आते, लेकिन निर्णायकों के निर्णय हमेशा निष्पक्ष और अनुभवी विचारधारा पर आधारित होते हैं। हमारा काम अपना सर्वश्रेष्ठ देना है, बाकी निर्णय निर्णायकों पर छोड़ देना चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन दशमेश ऑडिटोरियम में पंजाबी लोकनृत्यों ने कार्यक्रम में कई रंग भर दिए और छात्र कलाकारों ने अपनी कला के जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम तक विश्वविद्यालय का वातावरण सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। इसके अलावा गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर के दशमेश ऑडिटोरियम में कोरियोग्राफी, सामान्य नृत्य, गिद्दा, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वाद्य (ताल और गैर-ताल), लोक वाद्य, कवि दरबार, भाषण (अंग्रेजी), भाषण (पंजाबी/हिंदी) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 



डॉ. अमनदीप सिंह ने बताया कि 8 नवंबर को कॉस्ट्यूम परेड, मीम, मिमिक्री, स्किट, वन एक्ट प्ले का आयोजन होगा। इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. सुनील, डॉ. सतनाम सिंह, डॉ. परमबीर सिंह, डॉ. विशाल भारद्वाज, डॉ. हरिंदर कौर सोहल, डॉ. सतविंदर, डॉ. अमनप्रीत कौर, डॉ. मुनीश सैनी, डॉ. राजेश, डॉ. अश्विन जी, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. निर्मल सिंह, डॉ. राजविंदर कौर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed