फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police busted Illegal liquor factory in Amritsar of Punjab

पंजाब : घरों में धधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियां, पुलिस ने मारा छापा तो रह गई हैरान

Sun, 14 Mar 2021 12:05 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 14 Mar 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Police busted Illegal liquor factory in  Amritsar of Punjab
बरामद सामान के साथ अमृतसर देहात की पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर देहात पुलिस ने कस्बा राजासांसी के गांव कोटली सक्का में अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब बनाने के काम आने वाला 1830 किलो गुड़, 12 भट्ठियां,12 तिरपाल, 24 ड्रम, 20 केन, 12 गैस सिलिंडर, 4 बाइक और दो गाड़ियां और 3 लाख 60 हजार एमएल अवैध शराब, एक लाख 26 हजार किलो लाहन बरामद की है।  

विज्ञापन


पुलिस ने गांव में शुक्रवार शाम छह बजे से लेकर शनिवार सुबह तीन बजे तक तलाशी अभियान चलाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह, गुरबीर सिंह, भगवंत सिंह व बलविंदर सिंह के तौर पर हुई हैं। एसएसपी (देहात) ध्रुव दहिया ने बताया उन्होंने खुद सर्च अभियान की अगुवाई की। 
विज्ञापन


अभियान में देहात पुलिस के 150 मुलाजिमों सहित कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। गांव के कई घरों में छापे मारे गए। गिरफ्तार आरोपियों के घरों में ही भट्टियां चल रहीं थीं। अवैध शराब को जिला अमृतसर, गुरदासपुर व अन्य जिलों में सप्लाई करने वाली दो गाड़ियां भी पकड़ी गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने अवैध शराब रखने के लिए घरों में पक्के कंक्रीट के होंद बना रखे थे। गांव के बाहर नहर के किनारे छिपाकर रखी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। अवैध शराब बनाने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता था। एसएसपी ने बताया की अवैध शराब से बनाई गई संपत्ति की पहचान कर जब्त करने की कर्रवाई शुरू की जाएगी।


पुलिस ने बंधक बनाए गए दो मजदूरों को छुड़ाया
एसएसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपी गुरसेवक सिंह के कब्जे से दो प्रवासी मजदूरों को भी रिहा करवाया है। गुरसेवक सिंह इन दोनों प्रवासी मजदूरों को बंधक बना कर अवैध शराब की भट्ठियों में काम करवा रहा था। दोनों प्रवासी मजदूर बोलने और सुनने मे असमर्थ हैं। पुलिस ने गुरसेवक सिंह के विरुद्ध मजदूरों को बंधक बनाने व मजदूरी करवाने का एक अन्य मामला भी दर्ज किया है। गुरसेवक सिंह के विरुद्ध पहले से पांच और भगवंत सिंह के खिलाफ दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed