फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   hospital, inauguration, health minister, surjit jyani, gharshankar

दवाएं सिर्फ तीन चार साल मौत से बचा सकती हैं : ज्याणी

Mon, 18 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गढ़शंकर
ब्यूरो,अमर उजाला/गढ़शंकर Updated Mon, 18 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
hospital, inauguration, health minister, surjit jyani, gharshankar
गढ़शंकर में कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन करते सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों में से पौने दो करोड़ लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


बीमारियों का इलाज न तो डाक्टर कर सकते हैं और न ही दवाओं से इन्हें ठीक किया जा सकता है। यह तो तीन चार साल मौत से बचा सकते हैं। बीमारियों का मुख्य कारण खाने पीने में बदलाव है। पचास पहले जो हमारे दादा-दादी खाते थे अगर उस तरीके से खाना पीना दोबारा शुरू कर दिया जाए तो बीमारियों से मुक्ति पाई जा सकती है। ज्याणी कम्यूनिटी हेल्थ केंद्र बीनेवाल के उद्घाटन के बाद सीएचसी के परिसर में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें पुराने देसी नुस्खों को अपनाना चाहिए। आज हम साबुन से नहाते हैं और पचास साल पहले हम लस्सी से नहाते थे। आज की आधुनिकता ने ही बीमारियों को जन्म दिया है। 

बर्थ सर्टिफिकेट में पैसे के लेन-देन के मामले पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि सीएचसी बीनेवाल के लिए एक एंबुलेंस देंगे और अगर जरूरत पड़ी तो एक और दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार का सेहत और शिक्षा पर ज्यादा जोर रहा है। उन्होंने कहा कि मोहाली में औद्योगिक कलस्टर मोहाली में बनाया गया है तो इसी तरह का बीत क्षेत्र को भी औद्योगिक कलस्टर बनाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, एसजीपीसी के सदस्य डॉ. जंग बहादुर सिंह राय, प्रो. उपिंद्रजीत सिंह, नगर काउंसिल के अध्यक्ष रजिंद्र सिंह शूका, अविनाश शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बूटा सिंह अलीपुर, अकाली दल बीत के सर्कल जत्थेदार जगदेव सिंह गढ़ीमानसोवाल, चूहड़ सिंह धमाई, बलवीर सिंह शेरगिल, सोम नाथ सरपंच, जिला परिषद सदस्य सुरिंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह पाल, पार्षद विजय हांडा और अवतार सिंह नानोवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed