फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Highway cameras scanned in case of motorcycle robbery from medical students

मेडिकल छात्रों से मोटरसाइकिल लूट के मामले में खंगाले हाईवे के कैमरे

Mon, 04 Jul 2022 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Highway cameras scanned in case of motorcycle robbery from medical students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। जम्मू से मोटरसाइकिल पर बठिंडा के मेडिकल कालेज जा रहे दो छात्रों से मोटरसाइकिल लूटने के मामले में पुलिस ने तरनतारन हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए हैं। इसमें एक पल्सर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मूवमेंट दिखाई पाई गई है। चाटीविंड गांव के पास शनिवार को छात्रों से मोटरसाइकिल लूटे जाने के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। चाटीविंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनमीत पाल सिंह ने बताया कि तरनतारन तक के हाईवे के कैमरे खंगाले जा चुके हैं और लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस सरहाली तक के कैमरों को खंगाल रही है। जम्मू स्थित रूप नगर कालोनी निवासी रामिद पुत्र अब्दुल हामिद ने चाटीविंड पुलिस को बताया कि वह मेडिकल कालेज बठिंडा में काइड केयर टेकनोलाजी का छात्र है। शनिवार को वह दोस्त नामिद के साथ मोटरसाइकिल पर जम्मू से बठिंडा स्थित मेडिकल कालेज जा रहा था। इस दौरान जब वे अमृतसर देहाती क्षेत्र के मानांवाला के पास से निकल रहे थे तो सामने से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। उनके चेहरे पर मास्क थे। एक लुटेरे के पास पिस्तौल और बाकी दो दातर से लैस थे। दो लुटेरे अपनी मोटरसाइकिल से उतरे और उन्हें घेरकर पिस्तौल के बल पर उनकी मोटरसाइकिल छीनकर तरनतारन की तरफ भाग गए। चाटीविंड थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर मनमीत पाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल से लेकर तरनतारन हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। जिसमें पल्सर मोटरसाइकिल की कुछ मूवमेंट दिखी है, लेकिन लुटेरों की पहचान नहीं हो पा रही है। अब पुलिस तरनतारन से भी आगे सरहाली तक के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed