{"_id":"61ddb08e4e379c7b28618f82","slug":"hightech-car-will-watch-the-candidates-amritsar-news-pkl438979035","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक गाड़ियों से रखी जाएगी प्रत्याशियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक गाड़ियों से रखी जाएगी प्रत्याशियों पर नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। पंजाब में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही जहां राजनीतिक पार्टियों के लोग सक्रिय हो गए हैं, वहीं चुनाव कमीशन ने इन पर नजर रखने के लिए तैयारियां कर ली हैं। उम्मीदवारों ने वोटरों के आग्रह के लिए जहां घर-घर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, तो दूसरी तरफ आयोग की हिदायतों के बाद प्रत्येक विधानसभा हलके में उच्च तकनीक से सुसज्जित गाड़ियां तैनात कर दी हैं। इनका कंट्रोल जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में तो केंद्रीय स्तर पर इसका कंट्रोल चुनाव दफ्तर चंडीगढ़ में रहेगा।
जिला चुनाव अधिकारी ने उम्मीदवारों तथा राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्कवायड टीमें भी गठित कर दी हैं। डीसी-कम-जिला चुनाव अधिकारी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने 2 जिलास्तरीय टीमें बनाई गई हैं और साथ ही 33 स्टेटिक सर्विलांस टीमों का भी गठन किया गया है। प्रत्येक विधानसभा हलके में 3 स्टेटिक सर्विलांस टीमें काम करेंगी। यह टीमें जीपीएस और हाई तकनीक कैमरों से सुसज्जित होंगी और अपने हलकों में 24 घंटों घूमती रहेंगी।
जो उम्मीदवारों और प्रत्येक राजनीतिक पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ उनकी ओर से चुनाव प्रचार के लिए किए जाने वाले खर्चे के आंकड़े जुटाकर चुनाव कमीशन को भेजेंगी। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी-कम-एडीसी रुही डग ने बताया कि जिला में 35 फ्लाइंग टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि हाइटेक गाड़ियां, जिन पर रिवाल्विंग कैमरे लगे रहेंगे, प्रत्येक विधानसभा हलके का दौरा करती रहेंगी। इस दौरान इन गाड़ियों पर लगे कैमरे रिकार्डिंग करते रहेंगे। इन गाड़ियों पर जीपीएस सिस्टम लगा होगा, ताकि इनकी लोकेशन का पता चलता रहे ताकि इस दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना का पता चलते ही वहां के इलाके में दौरा कर रही गाड़ी को वहां भेजा जा सके।