{"_id":"27647ecd1069565aefff41cd76a2faf8","slug":"gurdaspur-ssp-office-boy-poison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ऑफिस पर युवक ने जहर निगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ऑफिस पर युवक ने जहर निगला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी कार्यालय में अर्जी देने पहुंचा एक युवक सोमवार को बेहोश होकर गिर पड़ा। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां से अमृतसर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
सुशील कुमार वासी बटाला ने कुछ लोगों से करीब 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज न चुका पाने पर लोग उसे परेशान कर रहे थे। सोमवार को वह जहरीला पदार्थ लेकर एसएसपी कार्यालय में उक्त लोगों के खिलाफ परेशान करने की अर्जी देने गया था।
अर्जी देने के बाद जब वह बाहर निकला तो अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस थाना सिटी के प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामला पैसों के लेन देन का था। सुशील कुमार ने अपनी शिकायत में जिन आरोपियों के नाम दिए है उसमें उनका पता नहीं लिखा जिससे आरोपियों को ढूंढने में पुलिस को मुश्किल आ रही है।
उन्होंने बताया फिलहाल सुशील कुमार के बयान कलमबंद करने की हालत में नहीं है। उसके बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।